Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Business

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा अपने कर्मचारियों के लिए बुरी खबर लेकर आई है। मेटा ने मंगलवार को सूचित किया कि वह 10,000 लोगों को नौकरी से निकालने जा रही है। कंपनी चार महीने पहले ही 11,000 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। अब, मेटा दूसरी बार बड़े पैमाने पर छंटनी करने की तैयारी कर ली है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने एक बयान में अपने कर्मचारियों को बताया, “हम अनुमानित 10,000 लोगों को अपनी टीम के आकार से कम कर देंगे और अनुमानित 5,000 अतिरिक्त ओपल रोल्स को खत्म करने की उम्मीद करते हैं जिनको हमने अभी तक नियुक्त नहीं किए हैं।”

इससे पहले भी संयुक्त राज्य अमेरिका की कई कंपनियों ने बड़े पैमाने पर छंटनी कर चुकी है। इनमें मॉर्गन स्टेनली,  Amazon.com और Microsoft शामिल हैं।

वर्ष 2022 की शुरुआत के बाद से, टेक कंपनियों ने अब तक 2,80,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी हैं। छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट layoffs.fyi के अनुसार इस वर्ष लगभग 40 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है। पिछले साल नवंबर में, मेटा ने पहली बार अपने 18 -वर्ष के इतिहास में कर्मचारियों की संख्या में 13 प्रतिशत तक कमी की थी। वर्ष 2022 के अंत में, इसके कर्मचारियों की संख्या 86,482 थी।

इस विभाग से छंटनी होगी
जिन कर्मचारियों के नौकरी से बाहर होने की संभावना है, उनमें रियलिटी लैब, हार्डवेयर और रखरखाव में काम करने वाले शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि छंटनी कर कंपनी अपने प्लेटफॉर्म को मजबूत करना चाहती है और यह काम बिजनेस का हिस्सा है। इससे पहले भी कई कंपनियों ने वैश्विक मंदी और जरूरत से ज्यादा स्टाप होने का हवाला देकर छंटनी कर चुकी हैं।

संबंधित पोस्ट

ખુશખબર / અમદાવાદ સહિત સમગ્ર દેશમાં સીએનજી અને પીએનજીની કિંમતમાં મોટો ઘટાડો, જાણો હવે શું છે ભાવ

Admin

अब सिर्फ 89 रुपये में मिलेगा घर जैसा खाना, जानिए किसने शुरू की सर्विस

Admin

ખેડૂતોના બખ્ખા / પીએમ કિસાનના 13 હપ્તા પર આવ્યું મોટું અપડેટ, સીધા એકાઉન્ટમાં આવશે રૂપિયા

Admin

5 વર્ષમાં 2400%નું બમ્પર વળતર! હવે આ મલ્ટીબેગર કંપની ઈ-સ્કૂટર બિઝનેસમાં કરશે પ્રવેશ

Karnavati 24 News

एंटरटेनमेंट कंपनी Disney भी सात हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी

Admin

अडानी टॉप-25 सबसे अमीरों की लिस्ट से बाहर, डील भी हाथ से निकलता जा रहा

Admin