Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

फरीदाबाद: हरियाणा में भी नगर निगम, लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में खिलेगा कमल: संदीप जोशी

फरीदाबाद, 03 मार्च। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप जोशी ने कहा है कि त्रिपुरा, नागालैंड व मेघालय में भाजपा समर्थित सरकार बनने से एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, त्रिपुरा, नागालैंड व मेघालय में स्थानीय नेतृत्व के विकास की जीत हुई है, यहां की जनता ने एक बार फिर डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है। पूर्वोत्तर राज्यों में आए चुनावी परिणामों से एक बार फिर यह साबित होता है कि भाजपा जो कहती है वह करती है। आगामी लोकसभा और  विधानसभा चुनावों में हरियाणा में भी कमल खिलेगा।
यहां जारी प्रेस बयान में संदीप जोशी ने कहा कि त्रिपुरा व नागालैंड की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर डबल इंजन सरकार को चुना है। इसलिए त्रिपुरा और नागालैंड की जनता बधाई की पात्र है, जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रणाली के माध्यम से देश के साथ विकास और प्रगति का मार्ग चुना है। जोशी ने कहा कि आजादी के बाद आई सरकारों ने पूर्वोत्तर की तरफ ध्यान नहीं दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर को देश की प्रगति की मुख्यधारा में शामिल किया। मोदी ने बार-बार पूर्वोत्तर की विजिट करते हुए स्वयं वहां के विकास की मॉनिटरिंग की।
इसी का परिणाम है कि त्रिपुरा में दोबारा से कमल खिला है। त्रिपुरा के लोगों ने भाजपा की रीति-नीति को अपनाया है। संदीप जोशी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, जेपी नड्डा के कुशल संगठनात्मक नीति और देश के गृह मंत्री अमित शाह के निरंतर प्रयासों से पूर्वोत्तर के राज्यों में अमन-चैन स्थापित हुआ है। भाजपा के स्थानीय नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व की रीति-नीति के साथ धरातल पर आमजन के साथ सीधा जुड़ाव किया। इसलिए अब  इन राज्यों में अलगाव की नहीं, विकास और प्रगति का बात कही और सुनी जाती है।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रयासों से स्मार्ट सिटी फरीदाबाद विकास की नई बुलंदियों को छू रही है और यह जिला एक बार फिर विकास के मामले में देश के मानचित्र पर अंकित होने लगा है। पूर्वोत्तर राज्यों में आए चुनावी परिणामों से एक बार फिर यह साबित होता है कि भाजपा जो कहती है वह करती है। आगामी लोकसभा और  विधानसभा चुनावों में हरियाणा में भी कमल खिलेगा।

संबंधित पोस्ट

प्रभारी सोनकर सिलवासा में भाजपा कार्यकरो के साथ बैठक में उपस्थित रहे।

Admin

‘असम में अब कोई आदिवासी उग्रवादी समूह नहीं है’: उग्रवादी संगठन DNLA द्वारा शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद बोले अमित शाह

Admin

राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भारत जोड़ों के बारे में चर्चा की

Admin

राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा का नामांकन: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; राहुल गांधी, शरद पवार और अखिलेश यादव मौजूद रहे

Karnavati 24 News

भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी राजस्थान में सबसे लंबा सफर तय करेंगे

Admin

AAP નેતા યુવરાજ સિંહ વિવાદોના ઘેરામાં, લાગ્યો પૈસા લેવાનો આરોપ

Admin