Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

दिल्ली में मास्क पहनना जरूरी, कोरोना प्रोटोकॉल न मानने पर 500 रुपये जुर्माना

नई दिल्ली: 

दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. ऐसे में महामारी के फैलने के डर से दिल्ली सरकार( Delhi Government)  ने सभी सार्वजनिक जगहों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया है. इतना ही नहीं मास्क न पहनने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा. यह जुर्माना 500 रुपए तक का होगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निजी कार में सवार लोगों को मास्क न पहनने पर इस तरह का जुर्माना नहीं ​देना होगा. देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है. यहां पर बीते 24 घंटे में 2146 मामले सामने आए हैं. वहीं 8 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है. यह बीते 180 दिनों में सबसे अधिक है.

इससे पहले 13 फरवरी को दिल्ली में 12 लोगों की मौत हुई थी. इस हफ्ते दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 2,495 मामले मिले थे. यहां पर पॉजिटिविटी रेट 15.41 प्रतिशत था. वहीं छह लोगों की मौत हो गई थी.

इस साल 21 जनवरी को दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 18.04 प्रतिशत तक थी. राजधानी में अगस्त माह में ही 40 लोगों की जान जा चुकी है. यह जुलाई के अंतिम सप्ताह में हुई मौतों के मुकाबले तीन गुना है. जुलाई के आखिर 10 दिनों के अंदर 14 लोगों की मृत्यु हो गई थी.

संबंधित पोस्ट

दिल्ली: मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘आदि महोत्सव 2023’, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

Admin

दिल्ली आबकारी नीति मामला: BRS MLC कविता 11 मार्च को ईडी के सामने पेश होंगी

Karnavati 24 News

परेश धनानी ने अमरेली में भाजपा नेताओं के साथ ली चाय की चुस्की

Admin

‘રાહુલ ગાંધી ઇચ્છે છે કે ચીનની સામે આત્મસમર્પણ કરી દે ભારત’

Admin

શું હવે રશિયા-યૂક્રેન યુદ્ધમાં આવશે નવો વળાંક? બાઇડનની યૂક્રેનની મુલાકાત બાદ હવે જિનપિંગ જશે રશિયા

Admin

कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर तंज, ‘जंतर-मंतर पर जाइए, सुनिए प्रदर्शनकारी पहलवानों की मन की बात’