Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

परेश धनानी ने अमरेली में भाजपा नेताओं के साथ ली चाय की चुस्की

गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान का आज आखिरी दिन है, अमरेली में भाजपा नेताओं के लिए एक आश्चर्यजनक दृश्य सामने आया. जी हां अमरेली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला. अमरेली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी परेश धानाणी जैसे ही भाजपा दफ्तर में पहुंचे अचानक खामोशी छा गई. इस तस्वीर को देखकर हर कोई हैरान है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परेश धनानी अचानक बीजेपी कार्यालय पहुंचे. लोकतंत्र के स्वर्ण युग में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यह अद्भुत तस्वीर सामने आई है. परेश धनानी ने पुरुषोत्तम रूपाला, दिलीप संघानी सहित भाजपा नेताओं के साथ चाय की चुस्की ली और उनका आशीर्वाद लिया.

प्रचार के अंतिम दिनों में प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. लेकिन भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेता का स्वागत करने और चाय-पानी पीने के अलग-अलग दृश्य को देखकर हर कोई हैरान है.

गुजरात में दो चरणों में मतदान होगा

आपको बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होने हैं. परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा. गुजरात में बीजेपी पिछले 27 साल से सत्ता में है और इस राज्य को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. लेकिन इस बार गुजरात में आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी की एंट्री से चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है.

संबंधित पोस्ट

“खतरनाक फैसला” : मनी लांड्रिंग रोधी कानून को सुप्रीम कोर्ट की ‘हरी झंडी’ पर विपक्ष

Karnavati 24 News

ओबीसी आरक्षण पर बोले शिवपाल, आयोग दो ढाई साल पहले बनना चाहिए था आयोग

Admin

भगवान राम की मूर्ति देने वाले कार्यकर्ता के पीएम मोदी ने छुए पैर, वीडियो वायरल

Karnavati 24 News

ભાજપની મિશન 2024ની તૈયારી- પાટીલના જિલ્લા પ્રવાસના થશે આયોજનો, આ છે રણનિતી

Admin

गोल्डी बराड़ के अमेरिका में पकड़े जाने पर मुख्य मंत्री भगवंत मान ने लगाई मोहर

Admin

देखें: भारतीय लड़के के रूप में देशभक्ति गीत गाया, पीएम मोदी ने उनके साथ थिरकाया