Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

पंजाबः मान कैबिनेट के 10 मंत्री आज लेंगे शपथ, बलजीत कौर होंगी एकमात्र महिला मंत्री

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में 10 विधायक शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें एक महिला मंत्री भी होगी।

सुबह 11 बजे पंजाब के राजभवन में आयोजित होगा शपथग्रहण समारोहमान ने 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर टि्वटर पर की साझाशप​थग्रहण के बाद आज दोपहर हो सकती है कैबिनेट की पहली बैठक
चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में 10 विधायक शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें एक महिला मंत्री भी होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री मान ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर टि्वटर पर साझा करते हुए बताया कि नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा।

शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों के नाम सामने आए
मान ने कहा, ‘पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की आप सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है।’

ये हैें मान कैबिनेट के 10 सदस्य
पंजाब की नयी सरकार में जो नेता मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं उसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा प्रमुख हैं। इस नई सरकार में बलजीत कौर एकमात्र महिला मंत्री होंगी। इसके अलावा हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

संबंधित पोस्ट

ચેટી ચંડ દિવસની સાંસ્કૃતિક ઉજવણીમાં સિંધી સમાજ સાથે સહભાગી થતા મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલ

Karnavati 24 News

अजमेर – हेलीपेड पर बन्दर व् पानी बना समस्या .

Admin

द्रौपदी मुर्मू ने किया राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन: मोदी-शाह सहित 8 बड़े नेता

Karnavati 24 News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान कहा – व्यक्ति का अंत हार मानने तक नही होता।

Karnavati 24 News

कांग्रेस अध्यक्षता पर शशि थरूर का बड़ा बयान आया !

Admin

સરકારી નોકરીમાટે અનેકદલાલો PK અને RK દ્વારા ચાલતુ નેટવર્ક યુવરજસિંહના ઘટસ્ફોટ બાદ તળાજાના શિક્ષણમા ખળભળાટ

Admin