Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

नर्मदा में कार गिरने से तीन की मौत: गांधीनगर घूमने आए थे भाई-बहन और दोस्त, फुल स्पीड में थी कार; अनियंत्रित होकर नहर में गिरी – Gujarat News

गांधीनगर में नभोई के पास हुआ हादसा।

गुजरात के गांधीनगर में नर्मदा कैनाल में कार गिरने से भाई-बहन समेत 3 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन कार से भाई-बहन और एक युवक के शव बरामद हुए। सभी अहमदाबाद के रहने वाले थे।

.

फुल स्पीड में आ रही थी कार

मृतकों में खुशी रावल ही कार से निकल पाई थी, लेकिन जान नहीं बची।

मृतकों में खुशी रावल ही कार से निकल पाई थी, लेकिन जान नहीं बची।

मिली जानकारी के अनुसार, किआ सेल्टोस कार (जीजे 03 एमआर 4783) में 3 लोग सवार थे। कार बाहर निकालने के लिए हाइड्रो वाहन बुलाया गया। स्थानीय निवासी विष्णु ठाकोर ने बताया कि ‘मैं नाना चिलोडा जा रहा था और नहर के सामने था।’ इसी दिशा से फुल स्पीड में एक कार आ रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। मैंने खुद कार को नहर में गिरते देखा।

लड़की ने बाहर निकलकर आवाज लगाई

फायर ब्रिगेड के जवानों ने निकाली कार।

फायर ब्रिगेड के जवानों ने निकाली कार।

विष्णु ठाकोर ने आगे कहा- मैंने देखा कि लड़की ने कार से बाहर निकलकर बचाओ-बचाओ आवाज लगाई। मैं और पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने रस्सी डालकर उसके बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन लड़की रस्सी नहीं पकड़ पाई और डूब गई। होमगार्ड के जवान ने रस्सी बांधकर उसे बाहर निकाला, फिर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। ब्रिगेड की टीम ने तीनों के शव और कार को नहर से निकाला।

गांधीनगर घूमने आए थे तीनों

रेस्क्यू ऑपरेशन तक तीनों की डूबने से मौत हो चुकी थी।

रेस्क्यू ऑपरेशन तक तीनों की डूबने से मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान खुशी रावल, वेद रावल और हर्ष बारोट में रूप में हुई है। खुशी और वेद सगे भाई-बहन थे, जबकि हर्ष बारोट वेद का दोस्त था। तीनों अहमदाबाद से गांधीनगर घूमने आए थे। कार हर्ष चला रहा था। कार भी उसके एक दोस्त की थी। खुशी और वेद रावल अहमदाबाद के हीरावाड़ी के रहने वाले हैं। जबकि, हर्ष बारोट अहमदाबाद के निकोल का रहने वाला है।

संबंधित पोस्ट

मुझे मिलती थी रेप और जान से मारने की धमकी, इतना कहते ही रोने लगी एक्ट्रेस

Karnavati 24 News

खुलासा: चैट शो में करण जौहर ने किया खुलासा- रणबीर-आलिया हमारे सीक्रेट व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं

Karnavati 24 News

Multibagger Stocks: એક લાખનું ઇન્વેસ્ટ થયું એક કરોડનું, ટાટા ગ્રુપની આ કંપનીએ આપ્યું જોરદાર રિટર્ન

Admin

दिवाली-छठ पर के लिए सूरत के रेलवे स्टेशन पर भीड़: एक ही दिन में 9 ट्रेनों से 14 हजार से ज्यादा लोग बिहार-यूपी के लिए हुए रवाना

Gujarat Desk

गुजरात के गांधीनगर में 6 महीने का बच्चा किडनैप: बच्चों को लस्सी की लॉरी पर छोड़ दवाई लेने गई मां, तभी बच्चे को उठा ले गई महिला – Gujarat News

Gujarat Desk

प्रेग्नेंसी में भी बेहद बोल्ड अदाएं दिखा रहीं रिहाना, इस बार फ्रंट ओपन टॉप पहन बिखेरे जलवे, दिखाया बेबी बंप

Karnavati 24 News