Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अहमदाबाद में ट्रक के नीचे आकर युवक का सुसाइड: होटल के पास खड़े होकर ट्रक के चलने का ही कर रहा था इंतजार, तीन सेकेंड में ही मौत

अहमदाबाद20 मिनट पहले

कॉपी लिंकसुसाइड की यह घटना होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई थी। - Dainik Bhaskar

सुसाइड की यह घटना होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक युवक ने बुधवार सुबह ट्रक के नीचे कूदकर सुसाइड कर लिया। युवक ट्रक के पास खड़े होकर उसके चलने का ही इंतजार कर रहा था। जैसे ही ट्रक आगे बढ़ा। उसके नीचे लेट गया और तीन-चार सेकेंड में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज आगे की जांच शुरू कर दी है।

ट्रक चलने का ही इंतजार कर रहा था

ट्रक के स्टार्ट होते ही उसके पास बढ़ा और नीचे लेट गया।

ट्रक के स्टार्ट होते ही उसके पास बढ़ा और नीचे लेट गया।

शहर के निकोल इलाके में हुई सुसाइड की यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ट्रक के पास खड़े होकर उसके स्टार्ट होने का ही इंतजार कर रहा है। जैसे ही ट्रक आगे बढता है। युवक फुर्ती से उसके पहियों के बीच में लेट जाता है और उसकी मौत हो जाती है।

युवक की पहचान नहीं हो सकी: पुलिस

पहचान पत्र न मिलने से युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

पहचान पत्र न मिलने से युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

ओढव पुलिस थाने के पीआई पीएन जिंजुवाडिया ने बताया कि बुधवार सुबह निकोल इलाके में पाम होटल के पास यह युवक पहुंचा था। वह ड्राइवर के ट्रक में बैठते ही उस ट्रक के पास पहुंच गया था। ट्रक के चलते ही उसके नीचे लेट गया। मृतक युवक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र 35 साल के करीब है। पुलिस ने पूरे मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबरे भी पढ़ें….

साली-साढ़ू ने लाखों रुपए हड़पे, कर्ज में डूबता गया कारोबारी: लखनऊ में परिवार संग किया था सुसाइड

लखनऊ में कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और 16 साल की बेटी के साथ जहर खाकर जान दे दी। सोमवार सुबह तीनों फ्लैट में बेहोश मिले। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। घटना का पता उस वक्त चला जब हालत बिगड़ने पर बेटी ने बड़ी मां को फोन किया और घटना की जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…

कैथल में किसान ने खाया जहर, असंध में मौत:4 पेज का सुसाइड नोट मिला, लिखा-प्रताड़ित कर जबरन करवाई जमीन की रजिस्ट्री

कैथल जिले के कुकरगंडा गांव में किसान ने जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले से तंग आकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए असंध के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कल शाम को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

गुजरात में बच्चे को 16 करोड़ का इंजेक्शन दिया गया: अमेरिका से 72 घंटे में पहुंचा, गुजरातियों ने 1 महीने में ही चंदे से जमा किए रुपए – Gujarat News

Gujarat Desk

इशारों में बताया ऊंचा है विजय स्तम्भ: सांवलियाजी मंदिर बहुत बड़ा-खाना टेस्टी; गुजरात के 243 दिव्यांग बच्चे पहुंचे चित्तौड़गढ़ – Chittorgarh News

Gujarat Desk

आगरा में नगर निगम के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी : अतिक्रमण हटाने के विरोध में किया प्रदर्शन, दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन

Karnavati 24 News

लुधियाना के व्यक्ति से गुजरात में 14.71 करोड़ की ठगी: धोलेरां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निवेश का दावा, बोला- जमीन के दस्तावेज निकले फर्जी – Ludhiana News

Gujarat Desk

विसावदर सीट उपचुनाव के लिए AAP के उम्मीदवार का ऐलान: गृहमंत्री पर जूता फेंकने वाले गोपाल इटालिया होंगे कैंडिडेट, AAP ने ही जीती थी यह सीट – Gujarat News

Gujarat Desk

न्यूड फोटो के बाद चर्चा में रणवीर सिंह, इस एक्ट्रेस ने कहा- मैंने कई बार देखा बिना कपड़ों के

Karnavati 24 News