Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस में फिर बगावत, प्रीतम सिंह ने खोला मोर्चा

उत्तराखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। कॉंग्रेसियों के बीच विरोध के स्वर उभर रहे हैं। एक बार फिर से उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता सीट से कांग्रेस के विधायक प्रीतम सिंह ने प्रभारी देवेंद्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा, देवेंद्र यादव अपने कृत्यों से पार्टी का हाल दिल्ली जैसा बना देना चाहते हैं। उन्होंने देवेंद्र यादव पर तंज कसते हुए कहाँ की जिन्हे राजनीति का क ख नहीं पता, वह आज हमारे प्रभारी बने बैठे हैं। गौरतलब है की कुछ दिनों पहले पीसीसी की तरफ से प्रदेश में कांग्रेस जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी होने के बाद से उत्तराखंड कांग्रेस में लगातार हलचल की स्थति मची हुई है। विधायक प्रीतम सिंह से जब पत्रकारों ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के सम्बन्ध में सवाल किया गया तो इस पर उन्होंने इस बात का ठीकरा उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव के ऊपर फोड़ दिया। पीसीसी में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति इसलिए की जाती है कि वह समन्वय बनाने का काम करेंगे।लेकिन, यहां तो प्रभारी कुछ और ही काम कर रहे हैं। वह राष्ट्रीय नेतृत्व को भी दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से ही प्रभारी गायब हैं। अब दिल्ली में बैठकर तुगलकी फरमान जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, उत्तराखंड में उनके कई फैसलों से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। विधायक प्रीतम सिंह का कहना है की उत्तराखंड में ऐसा प्रभारी भेजा जाना चाहिए, जो राजनीतिक रूप से परिपक्व हो।

संबंधित पोस्ट

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि हम सदस्य हैं, इस संगठन के किरायेदार हैं।

Karnavati 24 News

राहुल ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर लोगों को किया गुमराह: अमित शाह

Admin

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकऱ नामांकन का दौर हुआ शुरू

Karnavati 24 News

समरेंद्र महापात्र बांकी सब-डिविजनल क्रेडिट को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चुने गए

Karnavati 24 News

राजस्थान बजट: गहलोत ने सात मिनट तक पढ़ा पुराना बजट, BJP ने दी ऐसी प्रतिक्रया

Admin

भारत जोड़ो यात्रा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस आज से शुरू करेगी राज्य स्तरीय यात्रा

Admin