Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

चौराहे पर लगा झंडा फाड़ा, माहौल तनावपूर्ण, राजद्रोह का मामला दर्ज

जालोर के अस्पताल चौराहे पर लगे भगवा झंडे को युवकों की ओर से फाड़ने की घटना के बाद मामला तनाव पूर्ण हो गया। मामले में हिंदूवादी संगठनों ने झंडा फाड़ने की घटना के दौरान आरोपियों की ओर से देश विरोधी नारे लगाने का आरोप लगाया। साथ ही देशद्रोह का प्रकरण दर्ज करने की मांग की। इधर, सवेरे करीब 10.30 बजे घटित हुए इस घटनाक्रम में पुलिस ने एक आरोपी को मौके से दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने जालोर निवासी अरमान खां, मंसूर अहमद व मोहम्मद असलम को गिरफ्तार कर लिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला भी कोतवाली थाने पहुंचे, जहां आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। सीआई अरविंद कुमार ने बताया कि फिलहाल तीन जनों के खिलाफ धारा 124-ए, 153-ए, 295-ए और 295 में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस उप अधीक्षक की मौजूदगी में दोपहर में फिर से यहां पर भगवा झंडा लगा दिया गया। प्रवीणसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें भगवा ध्वज को फाड़ने और झंडे को तोड़कर फैंक देने का आरोप लगाया। रिपोर्ट में आरोपी की कॉल डिटेल निकालने की मांग की है।

संबंधित पोस्ट

हर हाथ में तिरंगा, फुहारों के बीच लोगों ने गाए देशभक्ति के तराने

Karnavati 24 News

ગાંધીનગર- આવતા સપ્તાહથી વિધાનસભાનું બજેટ સત્ર, 182માંથી પ્રથમ વખત ચૂંટાયેલા 82 ધારાસભ્યો, કોંગ્રેસના 17 ધારાસભ્યો

Admin

कोलकाता: विश्वभारती कैंपस में राजनाथ सिंह, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री दिखाने की छात्र संस्था की कोशिश नाकाम

Admin

शिवपाल ने साधा भाजपा पर निशाना कहा प्रदेश में नौकरशाही हावी है

Karnavati 24 News

महंगाई बढ़ेगी, जनता की रक्षा के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए : राहुल

Karnavati 24 News

वाहन हो या सरकार, डबल इंजन लगा दिया जाए तो उसकी स्पीड कई गुना बढ़ जाती है – पीएम मोदी

Admin