Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात के जूनागढ़ में पत्नी को भूले शिवराज: रास्ते में याद आया तो 22 गाड़ियों के काफिले के साथ लौटे, साधना वेटिंग रूम में बैठी मिलीं – Madhya Pradesh News

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने पत्नी साधना सिंह के साथ सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को जूनागढ़ में एक दिलचस्प जल्दबाजी कर बैठे। वे पत्नी साधना सिंह को छोड़कर 22 गाड़ियों के काफिले के साथ जूनागढ़ से राजकोट की ओर रवाना हो गए। एक किलोमीटर दूर पहुंचे ही थे कि ख्याल आया- पत्नी तो साथ में हैं

.

दरअसल, शिवराज पत्नी के साथ गुजरात के धार्मिक व सरकारी दौरे पर थे। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और गिर के सिंहदर्शन के बाद शनिवार को मूंगफली शोध केंद्र में किसानों व ‘लखपति दीदी’ योजना से जुड़ी महिलाओं से संवाद कार्यक्रम था। उन्हें रात 8 बजे राजकोट से फ्लाइट पकड़नी थी और रास्ता खराब होने के कारण वे हड़बड़ी में थे।

कार्यक्रम के मंच पर बार-बार घड़ी देखते रहे। खुद माइक से कहा- “राजकोट का रास्ता खराब है, अगली बार फुर्सत से आऊंगा।’ उन्होंने भाषण छोटा किया और तेजी से काफिले के साथ निकल गए। उधर, साधना गिरनार दर्शन के बाद लौट चुकी थीं और प्रतीक्षालय में बैठी थीं। शिवराज को ख्याल आया कि पत्नी तो साथ में हैं नहीं। फिर फोन पर संपर्क साधा। इसके बाद काफिले संग लौटे और पत्नी को लेकर राजकोट निकले।

शिवराज के पत्नी संग गुजरात दौरे की तस्वीरें…

सोमनाथ मंदिर में साधना सिंह ने माथा टेका और शिवराज ने ध्यान किया।

सोमनाथ मंदिर में साधना सिंह ने माथा टेका और शिवराज ने ध्यान किया।

शिवराज-साधना ने मंदिर के पुजारी से तिलक करवाया।

शिवराज-साधना ने मंदिर के पुजारी से तिलक करवाया।

शिवराज-साधना ने पूजन के बाद ध्यान किया।

शिवराज-साधना ने पूजन के बाद ध्यान किया।

मंदिर में दर्शन के बाद शिवराज-साधना ने फोटो खिंचवाई।

मंदिर में दर्शन के बाद शिवराज-साधना ने फोटो खिंचवाई।

गुजरात दौरे के दौरान शिवराज-साधना गिर नेशनल पार्क पहुंचे।

गुजरात दौरे के दौरान शिवराज-साधना गिर नेशनल पार्क पहुंचे।

गिर नेशनल पार्क में शिवराज ने दूरबीन से शेरों का दीदार किया।

गिर नेशनल पार्क में शिवराज ने दूरबीन से शेरों का दीदार किया।

गिर में ही शिवराज ने अपने काम भी निपटाए।

गिर में ही शिवराज ने अपने काम भी निपटाए।

कार्यक्रम के दौरान शिवराज बार-बार घड़ी देखते नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान शिवराज बार-बार घड़ी देखते नजर आए।

………………………… शिवराज सिंह चौहान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

शिवराज बोले- भारत दुनिया का फूड बास्केट बनेगा: केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा- लखपति दीदी के बाद बहनों को मिलेनियम दीदी बनाएंगे

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मोदी सरकार का लक्ष्य भारत को दुनिया का फूड बास्केट बनाना है। इस दिशा में लगातार काम हो रहा है। हमारे वैज्ञानिकों के पास जो रिसर्च और टेक्नोलॉजी है, इससे हम उत्पादन बढ़ाकर जल्द दूसरे देशों का पेट भरने में सक्षम होंगे। पूरी खबर पढ़ें…

संबंधित पोस्ट

इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में होगी मारुति सुजुकी की एंट्री, बेहतरीन लुक-फीचर्स के साथ रेंज भी ज्यादा

Karnavati 24 News

काजोल बर्थडे स्पेशल: अभिनेत्री की अवार्ड विनिंग फिल्में जो आपको ज़रूर देखनी चाहिए

Karnavati 24 News

वडोदरा अंतरराष्ट्रीय मैराथन के 12वें सीजन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना: अमेरिका, सिंगापुर समेत 7 देशों सहित देशभर से 1,23,900 लोगों ने दौड़ लगाई – Gujarat News

Gujarat Desk

इतने रेटिंग के साथ टॉप पर PM मोदी, बाइडेन, जॉनसन को पीछे छोड़ा

Karnavati 24 News

6 साल की दुष्कर्म पीड़िता की हालत में सुधार: ICU से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया, रह-रहकर डर से सहम जाती है घबराने लगती है – Gujarat News

Gujarat Desk

राजस्थान रोडवेज कर्मियों का अनोखा विरोध प्रदर्शन ढोल बजाकर किया प्रदर्शन

Admin