Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात के खेड़ा में 5 भाई-बहनों समेत 6 की मौत: नदी में नहाते समय सभी डूबे, गर्मी की छुट्टियां बिताने चाचा के घर आए थे

अहमदाबाद8 दिन पहले

कॉपी लिंकदेर रात तक चार शव निकाल गए गए थे। बाकी दो शव आज सुबह निकाले गए। - Dainik Bhaskar

देर रात तक चार शव निकाल गए गए थे। बाकी दो शव आज सुबह निकाले गए।

गुजरात में खेड़ा जिले के महमदाबाद में बुधवार शाम को नदी में डूबने से मामा-बुआ के 5 बच्चों समेत 6 की मौत हो गई। देर रात तक चार के शव निकाल लिए गए थे। जबकि, आज सुबह दो अन्य शव निकाले गए। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए और सभी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

कनीज गांव के सरपंच ने बताया कि यहां रहने वाले सोलंकी परिवार के लोग हादसे का शिकार हुए हैं। गर्मी की छुट्टियां होने के चलते रामजीभाई सोलंकी के यहां उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे। बुधवार की शाम परिवार के 6 सदस्य मेश्वो नदी में में नहाने गए थे। इसी दौरान गहराई में जाने से 2-3 लोग डूबने लगे। इन्हें बचाने के लिए अन्य लोग कूदे और सभी डूब गए।

शाम से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चलता रहा।

शाम से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चलता रहा।

आज सुबह निकाले गए दो और शव सूचना मिलने ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। इसके बाद गांव के लोगों की मदद से इनकी तलाश शुरू की गई। घटना के बाद कलेक्टर, जिला पुलिस प्रमुख, खेड़ा प्रांत और स्थानीय विधायक सहित अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी शव नहीं मिले तो नाडियाड फायर ब्रिगेड की मदद ली गई।

पांच घंटे की मशक्कत के बाद देर रात देर रात तक भूमिकाबेन जादव (उम्र 14), ध्रुव सोलंकी (उम्र 15), दिव्याबेन सोलंकी (उम्र 22) और फल्गुनीबेन सोलंकी (उम्र 21) के शव निकाल लिए गए थे। आज सुबह जिनल सोलंकी (उम्र 24) और मयूर सोलंकी (उम्र 19) के शव निकाल गए। इनमें से भूमिकाबेन जादव और दिव्याबेन सोलंकी गांव के ही जबकि अन्य मृतक अहमदाबाद के नरोडा के रहने वाले थे।

शुक्रवार सुबह दो शवों का कनीज गांव में अंतिम संस्कार हुआ। बाकी चार शवों का अहमदाबाद में अंतिम संस्कार होगा।

शुक्रवार सुबह दो शवों का कनीज गांव में अंतिम संस्कार हुआ। बाकी चार शवों का अहमदाबाद में अंतिम संस्कार होगा।

2 महीने पहले ही हुई थी मृतक जीनल की शादी गौरतलब है कि मृतक जीनल की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। जीनल छुट्टियों में अपने चाचा के घर आई थी। जीनल भी अपने चचेरे भाई-बहनों के साथ नदी पहुंची थी। तेज गर्मी के चलते यहां सभी लोग नदी में नहाने लगे और इतना बड़ा हादसा हो गया।

हादसे की ये खबरें भी पढ़ें…

शाहजहांपुर में 3 बच्चे नदी में डूबे:एक-दूसरे को बचाने में हुआ हादसा

शाहजहांपुर में बकरी चराने गए 3 बच्चे नदी में डूबे। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मामूड़ी के तीन बच्चे गर्रा नदी में डूब गए। तीनों बच्चे बकरी चराने नदी किनारे गए थे। बच्चों की उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले एक बच्चा नदी में डूबा। उसे बचाने अन्य बच्चे भी कूद गए। पूरी खबर पढ़ें…

नदी में गिरी BJP कार्यकर्ताओं की बोलेरो..2 मौत:PM की सभा में शामिल होने जा रहे थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बोलेरो हादसे का शिकार हुई है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बोलेरो एक महिला को रौंदते हुए पुल में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 8 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए है, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

स्वदेश से लौटी प्रियंका चोपड़ा! तीन साल बाद भारत वापसी को लेकर भावुक दिखीं एक्ट्रेस

Admin

साबरमती जेल में 3 कैदियों ने आतंकी को पीटा: आंख में चोट लगी; कई जगह हमले की थी प्लानिंग, गुजरात ATS ने किया था अरेस्ट

Gujarat Desk

अहमदाबाद विमान हादसा, अमेरिकी कंपनी भी जांच में जुटी: घटनास्थल का दौरा किया; अबतक 125 शवों के DNA मैच हुए, 83 शव परिजनों को सौंपे गए

Gujarat Desk

Gangubai Kathiawadi : रणबीर कपूर ने नहीं दिया आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई’ को कोई रिएक्शन, एक्ट्रेस ने बताया कारण

Karnavati 24 News

अमित शाह ने सूरत में इस्कॉन मंदिर की आधारशिला रखी: राजकोट में सहकारी समितियों की आम बैठक में शामिल होंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे – Gujarat News

Gujarat Desk

74 साल की हुईं जया बच्चन: 15 साल में बनी एक्ट्रेस, अमिताभ से एक शर्त पर शादी और 17 साल फिल्मों से दूर रहीं, फिर राजनीति में आया कदम

Karnavati 24 News