Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजराती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या: नहर में मिला रिद्धि सुथार का शव, बीजेपी नेता से 4 साल पहले की थी लव-मैरिज – Gujarat News

सोशल मीडिया पर एक सक्रिय वीडियो क्रिएटर थीं और @makeoverby_rid हैंडल से लोकप्रिय थीं।

गुजरात की उभरती मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुथार ने सुसाइड कर लिया। उनका शव लांभावेल के पास नहर से बरामद किया गया है। वडताल पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर द है। नहर के पास से ही उनकी कार भी मिली है। इसलिए आशंका

.

बीजेपी नेता से की थी लव मैरिज

रिद्धि ने बोरियावी नगर पालिका के बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष रुशिल पटेल से लव मैरिज की थी।

रिद्धि ने बोरियावी नगर पालिका के बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष रुशिल पटेल से लव मैरिज की थी।

रिद्धि सुथार ने बोरियावी नगर पालिका के बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष रुशिल पटेल से 4 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों का डेढ़ साल का बेटा भी है। पुलिस उनके पति रुशिल पटेल से भी पूछताछ कर रही है। इसके साथ यह भी जांच रही है कि क्या रिद्धि ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या फिर नहीं।

रिद्धि की कार (जीजे 01 एचजेड 0260 ) अहमदाबाद पासिंग सड़क किनारे से मिली है।

रिद्धि की कार (जीजे 01 एचजेड 0260 ) अहमदाबाद पासिंग सड़क किनारे से मिली है।

नहर के पास मिली कार रिद्धि सुथार वर्षों से सोशल मीडिया पर प्रभावशाली थीं। हालांकि, उन्होंने लांभावेल के पास एक बड़ी नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। उनकी कार (जीजे 01 एचजेड 0260) लांभावेल में अहमदाबाद पासिंग सड़क के किनारे मिली है। कार से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सोशल मीडिया पर एक सक्रिय वीडियो क्रिएटर थीं और @makeoverby_rid हैंडल से लोकप्रिय थीं।

सोशल मीडिया पर एक सक्रिय वीडियो क्रिएटर थीं और @makeoverby_rid हैंडल से लोकप्रिय थीं।

जांच में जुटी पुलिस रिद्धि सुथार के आत्महत्या करने के बाद पुलिस मॉडल-अभिनेत्री के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। रिद्धि के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार परिवार खुशहाल था। ससुराल पक्ष से भी रिद्धि को किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। इसी के चलते सभी के मन में यही सवाल है कि रिद्धि ने अपनी खुशहाल जिंदगी के बीच आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठा लिया।

रिद्धि सुथार ने अपने इंस्टाग्राम पर पांच दिन पहले आखिरी पोस्ट की थी। रिद्धि सुथार के इंस्टाग्राम पर 20.6K फॉलोअर्स थे। वे सोशल मीडिया पर एक सक्रिय वीडियो क्रिएटर थीं और @makeoverby_rid हैंडल से लोकप्रिय थीं।

संबंधित पोस्ट

असम बोर्ड 10-12 डेटशीट 2022: असम बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा टाइम-टेबल जारी, यहां देखें शेड्यूल

Karnavati 24 News

यूपी कॉलेज में नामांकन से पहले ही सक्रिय हुए छात्र नेता : फीस रसीद के बिना नहीं होगा मतदान; वोट बराबर रहे तो टॉस से फैसला होगा।

Karnavati 24 News

अहमदाबाद में 25 जनवरी को होगा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट: कोल्डप्ले की टीम में 50% महिलाएं, बैंड की कुल कुल नेटवर्थ 500 मिलियन डॉलर – Gujarat News

Gujarat Desk

 चांदनी चौक में तड़के लगी आग, धू-धू करके जलने लगी दुकानें; आग बुझाने में जुटी दमकल गाड़ियां

Karnavati 24 News

रूस-यूक्रेन युद्ध अद्यतन: रूस के लिए बड़ा बदलाव; पुतिन के दो सबसे भरोसेमंद लेफ्टिनेंटों में से एक मारा गया और एक घायल हो गया

Govinda का बड़ा ख़ुलासा! बताया- ‘बेटी के होने तक इसलिए छुपाई थी शादी’

Karnavati 24 News