Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

असम बोर्ड 10-12 डेटशीट 2022: असम बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा टाइम-टेबल जारी, यहां देखें शेड्यूल

Assam board 10-12 datesheet 2022: असम बोर्ड ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) कक्षा 10 की परीक्षा और हायर सेकेंडरी (HS) यानी 12वीं की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है.
Assam board 10-12 exam datesheet 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) ने HSLC या AHM 10वीं-12वीं की परीक्षा 2022 के लिए डेटशीट (Assam 10-12 datesheet) जारी कर दी है. जो भी स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – sebaonline.org पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं. हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी और 31 मार्च को समाप्त होंगी. परप्रैक्टिकल परीक्षाएं (practical exams) 4 और 5 मार्च को होंगी, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होंगी जबकि थ्योरी परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे और दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक होगी.

परीक्षा के दौरान, उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दस अतिरिक्त मिनट का समय दिया जाएगा. परीक्षाएं (Exam Time) दो सत्रों में होंगी. सुबह के सत्र में पढ़ने का समय सुबह 8:50 से 9 बजे तक और दोपहर में 1:20 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक दिया जाएगा, आधिकारिक सूचना के अनुसार, वैकल्पिक भाषा की परीक्षा तीन घंटे की होगी जबकि आधुनिक भारतीय भाषा की परीक्षा 50 अंकों की होगी और उनकी अवधि दो-दो घंटे की होगी. परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिस देखें.

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने विस्तृत चर्चा के बाद दोनों परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा पहले ही कर दी थी. हालांकि तारीखों की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की थी. लेकिन परिक्षाओं के बारे में जानकारी पहले ही दे दी गई थी. देश में बढ़ते कोरोना के बीच कई राज्यों में स्कूलों को बंद (Schools Closed) किया जा रहा है तो वहीं कई राज्यों में 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की जा रही है, वहीं बिहार बोर्ड ने भी 10वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है.

संबंधित पोस्ट

गुजरात में IELTS-TOEFL परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़: आणंद में डमी उम्मीदवारों से एग्जाम दिलवाते थे आरोपी, मास्टरमाइंड फरार – Gujarat News

Gujarat Desk

राजस्थान में सर्दी का दौर रहा जारी, इतने लोगो की हुई मौत

Karnavati 24 News

भाजपा को अपने रैंकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की व्याख्या करनी चाहिए: जेकेपीसीसी

Karnavati 24 News

हरियाणा के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट की कहानी: मंगेतर को घुटनों पर बैठ रिंग पहनाई थी; यूनिफॉर्म पहन स्कूल आने का वादा अधूरा रहा – Rewari News

Gujarat Desk

वडोदरा में चार विदेशी छात्रों पर जानलेवा हमला: धार्मिक स्थल पर चप्पल पहने हुए सिगरेट पी रहे थे, 10 के खिलाफ FIR; 7 गिरफ्तार – Gujarat News

Gujarat Desk

सूरत में 13 साल के लड़के को लेकर भागी टीचर: पुलिस से कहा- मेरे गर्भ में पल रहे 5 महीने के बच्चे का पिता है यही स्टूडेंट

Gujarat Desk