Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

क्या ख़त्म हो गया है टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के बीच का रिश्ता ?

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी सालों से एक दूसरे को जानते हैं और अक्सर साथ में डिनर, पार्टी और एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाते रहे हैं. हालांकि अब दोनों के फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है, दरअसल दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है और सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल रही है। हालांकि इस बारे में अभी तक कपल की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बीते कुछ समय से रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि टाइगर और दिशा ने अपने लगभग 6 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर अलग होने का फैसला कर लिया है। टाइगर और दिशा ने कभी भी ऑफिशियली अपने रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया, लेकिन दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था।

टाइगर के एक दोस्त ने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए कहा,‘हम सभी को इसके बारे में कुछ हफ्तों पहले ही पता चला,उन्होंने आज तक किसी से भी इस बारे में बात नहीं की। फिलहाल टाइगर अपने काम पर फोकस कर रहे हैं और लंदन में शूटिंग कर रहे हैं। वो दिशा के साथ ब्रेकअप से ज्यादा एफेक्टेड नहीं हैं.’ दिशा पटानी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक विलन 2’ को लेकर चर्चा में है। वहीं टाइगर की अपकमिंग की बात करें तो वो ‘गणपत’ और ‘बागी-4’ में दिखेंगे। दिशा को आखिरी बार ‘राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई’ में देखा गया था। वहीं, टाइगर ‘हीरोपंती 2’ में नजर आए थे।

संबंधित पोस्ट

पत्नी से अलग होने के बाद प्रतीक को फिर हुआ प्यार, किसे कर रहे हैं डेट?

Karnavati 24 News

पावर सप्लाई बंद, फिर कैसे जला राजस्थानी व्यापारियों का मार्केट: भास्कर पड़ताल में 3 थ्योरी- हादसा, लापरवाही या साजिश, पुलिस जांच भी इन्हीं एंगल पर – Rajasthan News

Gujarat Desk

चुनाव आयोग के नये नेशनल आइकॉन : अभिनेता पंकज त्रिपाठी

Admin

30 करोड़ में बनी ‘कार्तिकेय 2’ ने छुड़ाए लाल सिंह के छक्के, तीन दिन में कर ली इतनी कमाई

Karnavati 24 News

गुजरात के खेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका: 6 मजदूर घायल; इनमें दो गंभीर, आवाज 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी

Gujarat Desk

सूरत में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से 6 लोग झुलसे: गैस लीकेज के बाद हुआ धमाका, ब्लास्ट से दीवारें और खिड़कियां टूटीं; 3 की हालत गंभीर – Gujarat News

Gujarat Desk