Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशराजनीति

केदारनाथ बद्रीनाथ से लौटते हुए पीएम मोदी को उपहार !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना उत्तराखंड दौरा समाप्त कर शनिवार को बद्रीनाथ से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री पहले बद्रीनाथ से हेलीकॉप्टर के जरिये देहरादून के निकट जौलीग्रांट हवाईअडडे पहुंचे, जहां से वह विमान में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। हवाई अड्डे पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा अन्य लोगों ने उन्हें विदाई दी।

मोदी शुक्रवार को केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम गए थे जहां उन्होंने भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के अलावा दोनों धामों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की थी। प्रधानमंत्री भारत-चीन सीमा पर स्थित भारत के अंतिम गांव माणा भी गए थे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया था।

नरेंद्र मोदी को उनकी उत्तराखंड यात्रा के दौरान जोशीमठ के सीमावर्ती क्षेत्रों के जनजाति समुदायों ने शुक्रवार को एक अनोखा भोजपत्र भेंट किया। अधिकारियों ने बताया कि जोशीमठ के सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले नीति-माणा घाटी के जनजाति समुदायों ने तीर्थ स्थलों को फिर से जीवंत करने के कार्य के लिए मोदी का आभार व्यक्त किया और भारतीय संस्कृति की रक्षा तथा इसे बढ़ावा देने के उनके संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि माणा में वन पंचायत की सरपंच बीना बडवाल ने प्रधानमंत्री को भोजपत्र भेंट किया। भोजपत्र का पेड़ पश्चिमी हिमालय में बेहद ऊंचाई वाले क्षेत्रों उगता है। अधिकारियों ने कहा कि इसका महत्व यह है कि भोजपत्र के पेड़ की छाल पर महाभारत और अन्य प्राचीन ग्रंथ लिखे गए थे।

संबंधित पोस्ट

गुजरात में 77वां गणतंत्र दिवस: राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने वाव-थारद जिले में किया ध्वजारोहण, तिरंगे पर हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल – Gujarat News

Gujarat Desk

इशारों में बताया ऊंचा है विजय स्तम्भ: सांवलियाजी मंदिर बहुत बड़ा-खाना टेस्टी; गुजरात के 243 दिव्यांग बच्चे पहुंचे चित्तौड़गढ़ – Chittorgarh News

Gujarat Desk

आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर पीएम मोदी: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर के 1,140 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे

Gujarat Desk

भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी राजस्थान में सबसे लंबा सफर तय करेंगे

Admin

शराबबंदी वाले गुजरात के सूरत में शराब पार्टी पर रेड: फ्लैट में पार्टी करते 17 हाई-प्रोफाइल युवक गिरफ्तार, कारोबारी से लेकर स्टूडेंट – Gujarat News

Gujarat Desk

बीजेपी का भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टी-शर्ट पर वार

Karnavati 24 News