Hindi NewsNationalPM Narendra Modi Gujarat Visit Live Updates Vadodara Kevadia Statue Of Unity
वडोदरा47 मिनट पहले
कॉपी लिंक
तस्वीर पिछले साल की है। एकता दिवस पर पीएम मोदी सरदार पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्प अर्पित करते हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर 30 और 31 अक्टूबर को वडोदरा जिले के केवडिया का दौरा करेंगे। पीएम गुरुवार की शाम करीब 5 बजे वडोदरा पहुंचेंगे। यहां से केवडिया के लिए रवाना होंगे।
केवडिया में 5:15 बजे ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। शाम 6:30 बजे एकता नगर में 1,140 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन-और शिलान्यास करेंगे।
पीएम अगले दिन यानी कि 31 अक्टूबर की सुबह 8 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में होने वाली परेड और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा कर एकता नगर में 16 नए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें एकता द्वार से नर्मदा माता की प्रतिमा तक का पैदल मार्ग, चरण- II, स्मार्ट बस स्टॉप, वियर डैम के पास प्रोटोकॉल वॉल भूमि समतलीकरण, सातपुड़ा सुरक्षा दीवार, बोन्साई गार्डन, ई-बस चार्जिंग स्टेशन, नर्मदा घाट पार्किंग, नया आवासीय भवन, मोखड़ी के पास एप्रोच मार्ग, कौशल्या पथ, लिमडी टेंट सिटी पहुंच मार्ग, गार्डन, टाटा नर्मदा घाट का विस्तार, बांध प्रतिकृति शामिल हैं।
इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे शिलान्यास पीएम मोदी 681.55 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इन प्रोजेक्ट्स में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में 9 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले वीर बाल उद्यान भी शामिल है। यह उद्यान मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा, जिसमें महान बाल नायकों की कहानियों को विभिन्न रूपों में प्रस्तुत किया जाएगा।

तस्वीर पिछले साल की है। एकता दिवस के मौके पर पीएम केवडिया पहुंचे थे।
सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे पीएम पीएम 31 अक्टूबर की सुबह राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे और सुबह 8 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑप यूनिटी पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद भव्य परेड का निरीक्षण करेंगे। इस परेड में बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एसएसबी समेत 16 टुकड़ियां हिस्सा लेंगी।
परेड में ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ के 16 पदक विजेता और सीआरपीएफ के 5 शौर्य चक्र विजेता भी शामिल होंगे। परेड का नेतृत्व हेराल्डिंग टीम के 100 सदस्य करेंगे, जबकि 9 बैंड टुकड़ियां और 4 स्कूल बैंड परेड में संगीतमय धुनें बजाएंगे।

बुधवार को जवानों ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर एकता परेड की रिहर्सल की।
कई राज्यों की झांकियां भी होंगी शामिल परेड के बाद 10 झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। इनमें एनडीआरएफ, एनएसजी, जम्मू-कश्मीर, अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, गुजरात, मणिपुर, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड की झांकियां शामिल होंगी। ऑपरेशन सूर्यकिरण के तहत भारतीय वायुसेना का फ्लाई पास्ट, एनएसजी का हेल मार्च, सीआरपीएफ और गुजरात पुलिस की महिला दस्तों द्वारा राइफल ड्रिल, बीएसएफ का डॉग शो और असम पुलिस का मोटरसाइकिल स्टंट शो भी विशेष आकर्षण होंगे।

मेहमानों की सुविधा के लिए 11 हाईटेक डोम बनाए गए हैं।

1,400 पुलिस जवानों के रहने के लिए भी दो डोम बनाए गए हैं।
1,400 पुलिस जवानों के अलावा 9 हजार मेहमान रहेंगे मौजूद राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 मनाने के लिए एकता नगर में करीब 9 हजार मेहमान उपस्थित रहने वाले हैं। इसके मद्देनजर गुजरात पर्यटन ने यहां बड़े स्तर पर इंतजाम किए हैं।
मेहमानों की सुविधा के लिए, गुजरात पर्यटन विभाग ने 11 हाईटेक डोम बनाए हैं। इनमें से सात डोम मेहमानों के लिए, दो डोम 1,400 पुलिस जवानों के लिए और दो भोजन कक्षों के लिए बनाए गए हैं।
————————–
पीएम मोदी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
PM मोदी बोले-देश का मैरीटाइम सेक्टर ग्रोथ का नया इंजन, इंडियन पोर्ट्स दुनिया के सबसे एफिशिएंट पोर्ट्स में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मुंबई में चल रहे इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में शामिल हुए। पीएम ने मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव में कहा कि 2016 में शुरू हुआ इंडिया मैरीटाइम वीक आज एक ग्लोबल इवेंट बन गया है। मैरीटाइम सेक्टर भारत की ग्रोथ को आगे बढ़ा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… कानपुर में मोदी बोले-दुश्मन कहीं भी हो, खत्म कर देंगे:पाकिस्तानी सेना गिड़गिड़ा रही थी, बेटियों के सिंदूर का आक्रोश दुनिया ने देखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में जनसभा की। 45 मिनट के भाषण में उन्होंने आतंक को लेकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। कहा, ‘बेटियों के सिंदूर का आक्रोश दुनिया ने देखा। हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम दिखाया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें…
खबरें और भी हैं…



