Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

कर्नाटक में रोड शो के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर कार के पास पहुंचा युवक

कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पीएम मोदी हुबली में रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पीएम मोदी का सुरक्षा घेरा तोड़कर कार तक पहुंच गया। इस मुद्दे पर हुबली के पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में किसी तरह की चूक से इनकार किया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक रोड शो के दौरान अचानक एक शख्स उनकी कार के पास आ गया। यह युवक पीएम मोदी को हार पहनना चाहता था, हालांकि शख्स को पीएम की तरफ आता देख सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए और उसे बीच रास्ते में ही रोक लिया। तुरंत इस युवक को पीएम के काफिले से दूर ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि युवक जहां से आया था, वहां सभी लोगों की एसपीजी ने ठीक से जांच की थी और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की ठीक से जांच की थी। यह कोई गंभीर त्रुटि नहीं है।

बता दें कि पीएम मोदी 26वें नेशनल यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लेने कर्नाटक पहुंचे हैं। उन्होंने हुबली में रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन भी किया। इसी बीच उनकी सुरक्षा में चूक होने का मामला सामने आया है।

संबंधित पोस्ट

પ્રેમ લગ્ન કરતા યુવતીના પરિવારજનોએ ખાર રાખી યુવતીનું કર્યું અપહરણ: યુવકે સસરા સહિત ચાર સામે પોલીસ ફરિયાદ નોંધાવી

Admin

વિદેશમાં નોકરીની લાલચ આપી તાલાલાના યુવાનને સલામત ભારત પહોંચાડી પરીવાર સાથે મીલન કરાવતી પોલીસ

Admin

ઓસ્ટ્રેલિયા બાદ કેનેડામાં હિંદુ મંદિરમાં તોડફોડ, દીવાલો પર લખાયા નફરતથી ભરેલા સૂત્રો

Admin

શહેરના કુંભારવાડામાંથી ઓઈલ બનાવતી ફેક્ટરી ઝડપાઈ ડુપ્લીકેટ રૂપિયા ૨.૨૬ લાખના મુદ્દામાલ સાથે સાંઢીયાવાડ વિસ્તારમાં રહેતો શખ્સ ઝડપાયો

Admin

महाराष्ट्र: पुणे के गूगल ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, हैदराबाद से युवक को किया गिरफ्तार

Admin

વિકાસ સહાય ગુજરાતના નવા ઈન્ચાર્જ ડીજીપી બનશે . . .

Admin