Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ગુનો

ओपेक के तीन डॉक्टर पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज़

बस्ती के ओपेक कैली हॉस्पिटल में काम करने वाले तीन डॉक्टरों पर लखनऊ की रहने वाली एक युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके बाद एस पी के आदेश पर आरोपित तीनो डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने एस पी आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर ओपेक हॉस्पिटल में काम करने वाले तीन डॉक्टर डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. कमलेश और डॉ. गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

पीड़ित युवती ने अपनी तहरीर में बताया की सोशल नेटवर्किंग ऐप पर उसकी मुलाक़ात डॉक्टर सिद्धार्थ से हुई। दोनों की बातचीत होने लगी। धीरे धीरे दोनों के बीच रिश्ता काफी गहरा हो गया। युवती के अनुसार डॉक्टर ने उससे शारीरिक सम्बन्ध भी बनाए। युवती का आरोप है कि 10 अगस्त 2022 को डॉक्टर सिद्धार्थ उसे ओपेक हॉस्पिटल कैली के छात्रावास ले गया और वहां उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए।  जब उसने विरोध किया तो डॉक्टर सिद्धार्थ ने अपने दो दोस्तों डॉक्टर कमलेश और डॉक्टर गौतम को भी बुला लिया। इन दोनों ने भी उसके साथ जोर जबरदस्ती करी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

संबंधित पोस्ट

यूपी के आगरा में चलती कार में युवती से छेड़छाड़, शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पकड़ा,

Admin

અંકલેશ્વર ની રાજપીપળા ચોકડી પાસે એક મકાન ના સંતાડેલ વિદેશી શરાબ નો જથ્થો ક્રાઈમ બ્રાંચે ઝડપી પાડ્યો

मेडिकल की आड़ में अवैध अस्पताल चला रहे है फर्जी डॉक्टर, आए दिन ले रहा है मासूमों की जान अनदेखी व लापरवाही का खामियाजा मासूम ग्रामीणों को भुग

Admin

અમરેલી તાલુકાના મોણપુર નજીકથી 22 બોટલ દારૂ સાથે ત્રણ શખ્સો ઝડપાયા

Karnavati 24 News

जालन्धर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल पर हुआ केस दर्ज

Admin

ખાણો તેમજ અંતરિયાળ વિસ્તારમાં વીજ ચોરીને ડામવા પીજીવીસીએલનો નવતર પ્રયોગ

Karnavati 24 News