Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Entertainment

एवेंजर्स फेम एक्टर के लिए अनिल कपूर ने की प्रार्थना, घर के बाहर हुआ हादसा

हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर इस समय अस्पताल में हैं और उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। रेनर बर्फीले तूफान के बाद घर का रास्ता साफ कर रहे थे इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे। मिल रही जानकारी के मुताबिक उनको गंभीर चोटें आई। रेनर का फिलहाल इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मार्वल अभिनेता रेनर के दुर्घटना की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। अनिल कपूर ने भी रेनर के स्वास्थ्य के बारे में चिंता व्यक्त की है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

अनिल और जेरेमी ने कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया है और अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में जब जेरेमी के एक्सीडेंट की खबर अनिल के पास पहुंची तो वह परेशान हो गए। ट्विटर पर जेरेमी के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए अनिल ने उनके ठीक होने की प्रार्थना की। अनिल ने हग इमोजी के साथ जेरेमी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

जेरेमी रेनर को दो बार ऑस्कर से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने मार्वल प्रोजेक्ट्स में काफी शानदार काम कर लोगों का दिल जीत लिया था। साल 2011 में उन्होंने थोर फिल्म में भी अभिनय किया, वह इन दिनों ‘ मेयर ऑफ किंग्सटाउन’ सीरिज में काम कर रहे हैं। जेरेमी रेनर के प्रतिनिधि ने कहा है, ‘हम इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि जेरेमी की हालत अब स्थिर है उनको इलाज जारी है।

वह बर्फीले तूफान के दौरान घर के आसपास बर्फ साफ करे रहे थे, तभी एक दुर्घटना हुई और उसे गंभीर चोटें आईं। उनका परिवार उनकी देखभाल कर रहा है। हादसा कहां हुआ, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रेनो गैजेट जर्नल के अनुसार, उनका घर कई सालों से वाशो काउंटी, नेवादा में है। समाचार पत्र के अनुसार, 31 दिसंबर की शाम उत्तरी नेवादा में भारी बर्फीले तूफान आया था। इसी में वह हादसे का शिकार हो गए थे।

संबंधित पोस्ट

कृष्णा अभिषेक हिस्ट्री टीवी18 के शो OMG! ये मेरा इंडिया सीजन 9।

Admin

ऋतिक को ड्रॉप करने एयरपोर्ट पहुंची सबा आजाद, कार में एक्टर को किया सरेआम किस

Admin

…तो क्या कंगना को दिलजीत ने दिया जवाब? इशारे-इशारों में कुछ ऐसा कहा

Karnavati 24 News

કરણ કુન્દ્રા, ગશ્મીર મહાજાની અને રીમ શેખ હવે કલર્સના આગામી રોમેન્ટિક ફેન્ટસી ડ્રામા ઈશ્ક મેં ઘાયલમાં જોવા મળશે

Admin

આ બે શરતો પડી ભારે, નહીં તો કરિશ્મા કપૂર અભિષેક બચ્ચનની પત્ની હોત!

Karnavati 24 News

રણબીર કપૂરે ગુસ્સામાં ફેનનો મોબાઈલ ફેંક્યો? વપરાશકર્તાઓએ કહ્યું – અને તેમના વિશે પાગલ બનો

Admin