Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Entertainment

पुष्पा _2 में अल्लू अर्जुन के लुक ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

‘पुष्पा सुनकर फ्लॉवर समझी क्या? फायर है अपुन…’, ‘पुष्पा… मैं झुकेगा नहीं साला…’ ये डायलॉग्स डेढ़ साल बाद भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। लोगों पर सिर पर अब तक अल्लू अर्जुन  और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा’ का बुखार चढ़ा हुआ है। इसी बीच 8 अप्रैल को आने वाले अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से पहले मेकर्स ने फिल्म के अगले पार्ट ‘Pushpa 2 : The Rule’ का कॉन्सेप्ट वीडियो शेयर करके इंटरनेट हिला डाला। वहीं अब कुछ देर पहले अल्लू अर्जुन ने अजीबोगरीब लुक में अपना एक पोस्टर रिलीज करके फैंस को डरा दिया है।  

 
गले में निंबू की माला, कानों में झुमके 
 
पुष्पा राज के रफ एंड टफ लुक का इंतजार करने वाले फैंस को झटका उस समय लगा, जब शुक्रवार की शाम को अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में अल्लू का लुक काफी अलहदा है। उनके मांथे पर मां काली जैसा तिलक है, कानों में झुमके हैं, नाक में नथ है और गले में नींबू की माला है। अल्लू के हाथ में चूड़ियां हैं लेकिन साथ में गन भी नजर आ रही है।

अपने फेवरेट स्टार का ये रूप देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर फिल्म में ऐसा क्या ट्विस्ट आने वाला है जिसमें अल्लू ऐसे अवतार में नजर आएंगे। 

संबंधित पोस्ट

રાખી સાવંતે 7 મહિના પહેલા કર્યા હતા નિકાહ, પતિના ના પાડ્યા બાદ હવે અભિનેત્રી સાથે છેતરપિંડી

Admin

‘सेल्फ़ी’ से ‘मैं खिलाड़ी’ में इमरान हाशमी और अक्षय कुमार की कातिलाना डांस स्टेप्स।

Admin

Urfi Javed Mother: ઉર્ફી જાવેદની માતા તેની પુત્રીથી કંઈ ઓછી નથી, જીમના વીડિયોએ મચાવી ધૂમ!

Karnavati 24 News

જ્યારે સલમાન ખાને ઐશ્વર્યા રાયને બદલે આ અભિનેત્રીને કાસ્ટ કરવાની ભલામણ કરી હતી!

फिल्म ‘शकुंतलम’ की फाइनल कॉपी देखकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस सामंथा

Karnavati 24 News

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के लाइव शो में पथराव, लाठीचार्ज, तोड़फोड़

Karnavati 24 News