Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

उद्धव का बड़ा बयान :”मैं बीमार था और आपने ऐसा ‘छुरा’ घोंपा, इसे मैं ताउम्र नहीं भूलूंगा”,किसके लिए कहा ऐसा

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला बोला है। बिना नाम लिए उद्धव ने कहा-हमने आपपर भरोसा किया और उस मुश्किल के दौर में, जब मैं अस्पताल के बिस्तर पर था उस समय ऐसा विश्वासघात किया गया। मैं इसे जीवनभर नहीं भूल सकता. सामना को दिए इंटरव्यू में उद्धव ने एकनाथ शिंदे पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ‘मैं पक्षप्रमुख, कुटुंब प्रमुख हूं, परंतु ऑपरेशन के बाद मैं हिल नहीं पा रहा था, उस दौरान उनकी हरकतें जोर-शोर से चल रही थीं। यह पीड़ादायी सत्य आजीवन मेरे साथ रहेगा।’

उद्धव ने कहा कि सरकार चली गई, मुख्यमंत्री पद गया, इसका अफसोस नहीं है, पर मेरे ही लोग दगाबाज निकले, मेरे पीठ में छुरा घोंपा ये तकलीफदेह है।’ शिवसेना कानून से अपनी लड़ाई जीतेगी, जिन्होंने विश्वासघात किया है, पार्टी तोड़ी है, वे खुद के पिता का फोटो लगाकर वोट मांगें। शिवसेना के बाप का फोटो लगाकर भीख न मांगें। शिवसेना ने आपको क्या नहीं दिया, बदले में आपने क्या किया?

ठाकरे ने कहा, ‘ हमारे साथ बार-बार विश्वासघात हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि हम इस पार्टी को ‘प्रोफेशनली’ नहीं चलाते।’ उन्होंने आगे बताया, ‘किसी पर विश्वास किया तो हम उस पर अंधविश्वास करते हैं। पूरी जिम्मेदारी के साथ उसे ताकत देनी हो… शक्ति देनी हो… हम वो करते हैं, परंतु अभी हमने जिन लोगों पर विश्वास किया, उन्हीं लोगों ने विश्वासघात किया है’

संबंधित पोस्ट

મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલના વરદ હસ્તે GSRTCની નવી 151 બસોનું ગાંધીનગર ખાતે લોકાર્પણ

Admin

गोल्डी बराड़ के अमेरिका में पकड़े जाने पर मुख्य मंत्री भगवंत मान ने लगाई मोहर

Admin

गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी का 15 मार्च से हल्ला बोल

Karnavati 24 News

72% લોકો PM મોદીને માને છે સૌથી પ્રભાવશાળી, જાણો કેટલા ટકા લોકો છે રાહુલ ગાંધીના પક્ષમાં

Karnavati 24 News

असम के सीएम का बयान सभी धर्म के लोगो को करनी होगी एक ही शादी

Admin

સદસ્યતા રદ કરવા મામલે રાહુલ ગાંધી જશે સુપ્રીમકોર્ટ, નિવેદનને પૂર્ણેશ મોદીએ 13 કરોડ લોકો સાથે જોડ્યુ હતું

Karnavati 24 News