Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ગુનો

उत्तर प्रदेश में महिला से छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को निर्वस्त्र कर की धुनाई।

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में युवक को डंडे और चप्पलों से पीटने का वीडियो सामने आया है। ये तालिबानी सजा ग्रामीणों ने युवती से छेड़खानी पर दी है। वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक जमीन में पड़ा हुआ है। 15-20 लोग उसे घेरे खड़े हैं। कोई डंडे से मार रहा है तो कोई चप्पलों से पीट रहा है। आधे घंटे के टॉर्चर के बाद कुछ ग्रामीण उसे बचा लेते हैं। एसपी ने जांच के बाद मामले में कार्रवाई की बात कही है मामला सम्मनपुर थानाक्षेत्र के शेखपुरा कयामुद्दीनपुर गांव का है। ग्रामीणों की माने तो करीब 15 दिन पहले गांव की 18 साल की युवती नदी किनारे किसी काम से गई थी। तभी उसे दरवनपुर गांव के युवक ने पकड़ लिया। युवक युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा। युवती ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्‌ठा हो गए। ग्रामीण युवक को पकड़कर गांव ले आए। हालांकि पुलिस को कहना है कि मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। मामले में एसपी अजीत कुमार सिन्हा का कहना है कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मारपीट करने वाले ग्रामीण और पीड़ित युवक की तलाश की जा रही है। केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

वेब सीरीज के नाम पर मॉडल की बनाई अश्लील फिल्म, निर्देशक और कैमरामैन गिरफ्तार

Admin

સુરત: પ્રેમ સંબંધનો ભાંડો ફૂટ્યા બાદ ગ્રીષ્મા મારી સાથે વાત નહોતી કરતી, ફેનિલે પોલીસ સમક્ષ ચોંકાવનારું નિવેદન આપ્યું.!

Karnavati 24 News

Govind Namdev to return with Radhe Your Most Wanted Bhai: ‘Salman Khan comes with a lot of positivity’

Admin

ગુજરાતના ઈતિહાસમાં જુગારધામ ઉપર SMC ની આ સૌથી મોટી રેડ

Karnavati 24 News

 જામનગરની અદાલતે ઉપલેટાના વેપારીને ચેક રીટર્ન કેસમાં એક વર્ષની સજા ફટકારી

Karnavati 24 News

મોરબીમાં વૃદ્ધ ઘરે એકલા હોવાનો લાભ લઈને પાડોશી ચોરીના ઈરાદે ઘુસી ગયો અને હત્યાને અંજામ આપ્યો

Karnavati 24 News