Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

आसाराम की जमानत एक महीने और बढ़ाई गई: गुजरात हाईकोर्ट ने कहा– यह आखिरी एक्सटेंशन है, सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर दी थी बेल

अहमदाबाद29 मिनट पहले

कॉपी लिंकआसाराम को 2013 के एक दुष्कर्म केस में उम्रकैद की सजा मिली है और वह मेडिकल ग्राउंड पर फिलहाल जमानत पर है। - Dainik Bhaskar

आसाराम को 2013 के एक दुष्कर्म केस में उम्रकैद की सजा मिली है और वह मेडिकल ग्राउंड पर फिलहाल जमानत पर है।

गुजरात हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे धर्मगुरु आसाराम की अस्थायी जमानत एक और महीने के लिए बढ़ा दी है। आसाराम को 2013 के एक दुष्कर्म केस में उम्रकैद की सजा मिली है और वह मेडिकल ग्राउंड पर फिलहाल जमानत पर है। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार (1 जुलाई) को राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत को 9 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

तीन महीने की जमानत मांगी थी जस्टिस ईलेश वोरा और पीएम रावल की पीठ ने आसाराम की जमानत में एक महीने की और मोहलत दी। इससे पहले कोर्ट ने 28 मार्च को उन्हें अस्थायी जमानत दी थी, जो 30 जून को समाप्त हो रही थी। कोर्ट ने पहले 7 जुलाई तक अंतरिम जमानत दी थी। हालांकि, आसाराम के वकील ने कोर्ट से तीन महीने का और समय मांगा था, लेकिन कोर्ट ने साफ कर दिया कि सिर्फ एक महीने की ही मोहलत दी जा रही है और यह आखिरी एक्सटेंशन है।

सुप्रीम कोर्ट से मिली थी अंतरिम राहत सुप्रीम कोर्ट ने 86 वर्षीय आसाराम को 31 मार्च तक मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत दी थी और निर्देश दिया था कि आगे की राहत के लिए गुजरात हाईकोर्ट में याचिका लगा सकता है। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दो जजों की भिन्न राय आने पर मामला तीसरे जज को सौंपा गया था, जिन्होंने उन्हें तीन महीने की अस्थायी जमानत दी थी।

क्या है पूरा मामला? गांधीनगर की अदालत ने जनवरी 2013 में आसाराम को एक महिला शिष्या के साथ लगातार दुष्कर्म करने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। पीड़िता सूरत की रहने वाली थी और 2001 से 2006 के बीच अहमदाबाद के मोटेरा आश्रम में रहती थी। उसी दौरान उसने आरोप लगाया कि आसाराम ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

आसााम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

11 साल बाद आसाराम से मिला बेटा नारायण साईं, यात्रा-पुलिस सुरक्षा का खर्च खुद ही उठाया

रेप के केस के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम से उसका बेटा नारायण साईं 11 साल बाद मिला। नारायण साईं ने गुजरात कोर्ट में याचिका दायर कर मिलने की अनुमति मांगी थी, जिस पर कोर्ट ने 5 दिन की अंतरिम जमानत देते हुए उसके खर्च पर पुलिस गार्ड की व्यवस्था के आदेश दिए थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

कैटरीना, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की मस्ती, वायरल हुआ वीडियो

Admin

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन: केवडिया में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देंगे, परेड निकलेगी; 10 झांकिया, 9 हजार मेहमान

Gujarat Desk

भागकर शादी करने पर गुजरात में बन सकता है कानून: कानून मंत्री और उपमुख्यमंत्री कर रहे समीक्षा, शादी का डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन बंद होगा – Gujarat News

Gujarat Desk

अक्षय और सुनील शेट्टी बॉक्स ऑफिस पर फिर से दिखेंगे, ये फिल्म को लेके संभावना

Karnavati 24 News

छोटी क्रेन पर बड़ी क्रेन गिरी,चालक की दर्दनाक मौत: सूरत में मोलवण गांव में मशीनरी लोड करते समय हुआ भयानक हादसा – Gujarat News

Gujarat Desk

सूरत अग्निकांड- राजस्थानियों से दुकान का डबल किराया मांग रहे: व्यापारी बोले- हमारी दुकानों से चोरी हो रही, हम जाते हैं तो पुलिस डंडे मार रही – Rajasthan News

Gujarat Desk