Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

कैटरीना, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की मस्ती, वायरल हुआ वीडियो

फिल्म फोन भूत का नया गाना किन्ना सोना रिलीज हो गया है। इस गाने में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं। गाने में तीनों खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को खास तरीके से शूट किया गया है। इस गाने में तीनों ने भूतिया गेटअप किया है. तीनों ने गाने के हिसाब से ही डांस स्टेप किया है।

फोन भूत फिल्म का गाना तनिष्क बागची और जराह खान ने गाया है। यह खबर लिखे जाने तक इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 2 लाख 80 हजार व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इसे 15 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है।

बीते दिनों ट्रेलर हुआ था रिलीज

‘फोन भूत’ का ट्रेलर 2 मिनट 49 सेकेंड का है, जिसकी शुरुआत एक डरावनी लेकिन मजेदार चेतावनी से होती है। शुरुआत से ही चर्चा है कि फिल्म में बुरी शक्तियों का जिक्र है, लेकिन डरें नहीं। क्योंकि उनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद सिद्धार्थ और ईशान की एंट्री होती है, जो भूत को देखते हैं और दोनों भूत को पकड़ने के मिशन पर निकल जाते हैं। इस मिशन में उसकी मुलाकात एक खूबसूरत भूत कैटरीना कैफ से होती है। लेकिन यह भूत सिद्धांत और ईशान का बैंड बजाती है।

फोन भूत का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ ने लिखा है। इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लॉकडाउन से पहले शूट किया गया था और लंबे समय से पोस्ट-प्रोडक्शन में है।

संबंधित पोस्ट

गुरुग्राम के दवा कारोबारी पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा: मेरठ के कपड़ा कारोबारी की बेटी ने 17 लोगों के खिलाफ कराई रिपोर्ट, 8 करोड़ की शादी के बाद मांगा कैश, जेवर – Meerut News

Gujarat Desk

पिता ने इंस्टीट्यूट में बेटी के दोस्त को मारे चाकू: गुजरात के भावनगर की घटना, बगल में बिठाया फिर किया हमला; स्टूडेंट गंभीर – Gujarat News

Gujarat Desk

Bollywood LIVE Updates: काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को मिली राहत, ट्रांसफर याचिका मंजूर, ‘सेल्फी’ में नजर आएंगी नुसरत भरूचा और डायना पेंटी

Karnavati 24 News

13 साल की रेप पीड़ित को गर्भपात की इजाजत: 33 हफ्ते की प्रेग्नेंट है; गुजरात हाईकोर्ट ने कहा- विशेषज्ञ डॉक्टर की मौजूदगी में अबॉर्शन हो

Gujarat Desk

लता मंगेशकर हुई कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती

Karnavati 24 News

फुटपाथ से बच्चा अगवा कर महिला वलसाड ले गई: सूरत पुलिस ने 1000 सीसीटीवी खंगाल पकड़ा, 3 दिन तक चला सर्च ऑपरेशन – Gujarat News

Gujarat Desk