Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

आज से पहले नहीं देखी होगी Arshad Warsi की खूबसूरत बेटी, ग्लैमर के आगे फेल हैं सारा-अनन्या, PHOTO देख उड़ जाएंगे होश

अरशद वारसी की बेटी जेने की फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. एक ने लिखा है, “हमें तो पता ही नहीं था कि अरशद सर की इतनी बड़ी और खूबसूरत बेटी है”.

अरशद वारसी बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. अरशद वारसी को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म ‘मुन्नाभाई MBBS’ में ‘सर्किट’ का किरदार निभाकर मिली थी. इस किरदार ने उन्हें रातों रात फेमस कर दिया था. हालांकि अभिनेता पहले से ही प्रसिद्ध थे, लेकिन इस किरदार को करने के बाद उनकी जिंदगी ने मानो यू-टर्न ले लिया हो. हाल ही में अभिनेता को अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में देखा गया था. अरशद वारसी के बारे में तो सब जानते हैं, पर क्या आपको पता है कि अरशद की एक बहुत प्यारी बेटी भी हैं, जिनका नाम जेने जो वारसी है.
जी हां, अरशद वारसी की बेटी जेने को बहुत ही कम लोगों ने देखा होगा. आपको बता दें कि जेने वारसी बेहद खूबसूरत हैं. हालांकि जेने सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव तो नहीं रहतीं, लेकिन अरशद की बेटर हाफ मारिया गोरेटी के इंस्टा हैंडल पर उनकी फोटो देखने को मिल गई है. इस फोटो को देखने के बाद फैन्स को यकीन नहीं हो रहा कि अरशद वारसी की इतनी बड़ी बेटी है. वायरल हो रही फोटो में जेने अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं. दोनों इस तस्वीर में लहंगे में नजर आ रही हैं. मारिया ने बेटी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है.
अरशद वारसी की बेटी जेने की फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. एक ने लिखा है, “हमें तो पता ही नहीं था कि अरशद सर की इतनी बड़ी और खूबसूरत बेटी है”. गौरतलब है कि 14 फरवरी 1999 को अरशद ने मारिया गोरेटी से शादी की थी, जिससे उन्हें जेक और जेने नाम के दो बच्चे हुए.

संबंधित पोस्ट

गुजरात के सुरेंद्रनगर कलेक्टर के खिलाफ FIR: 1500 करोड़ की जमीन घोटाले का मामला, डिप्टी ममलतदार के घर से 67.50 लाख कैश मिले

Gujarat Desk

सूरत के मांगरोल गैंगरेप केस में दोनों आरोपी दोषी करार: नवरात्रि की पांचवी रात नाबालिग से किया था गैंगरेप, पुलिस ने 15 दिन में ही दाखिल की चार्जशीट – Gujarat News

Gujarat Desk

कान्स 2022: फिल्म फेस्टिवल में बोलीं पूजा हेगड़े- मैं यहां ब्रांड इंडिया लेकर आई हूं

Karnavati 24 News

ख्याति अस्पताल के चेयरमैन कार्तिक पटेल को जेल भेजा: 10 दिन की रिमांड पूरी हुई, कमर दर्द से पीड़ित कार्तिक ने गद्दे की मांग की – Gujarat News

Gujarat Desk

अमित शाह के गुजरात दौरे का दूसरा दिन: अहमदाबाद में 1692 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शुभारंभ करेंगे

Gujarat Desk

लेडी सिंघम’ के अवतार में दिखेंगी दीपिका पादुकोण, पहली बार अजय देवगन के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन

Admin