Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
बिज़नेस

आखिर क्यों सरपट भाग रहा है टाटा ग्रुप का यह multibagger stock, छुआ अब तक का सर्वोच्च शिखर

नई दिल्लीः टाटा समूह (TATA Group) की कंपनी टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) के शेयर में पिछले दो दिनों में 20 प्रतिशत की जोरदार तेजी दर्ज की गई है. इसकी बदौलत कंपनी के शेयर का भाव सोमवार को अब तक के अपने सबसे उच्च शिखर पर पहुंच गया. 2022 की शुरुआत से अब तक कंपनी का शेयर 52.19 प्रतिशत चढ़ चुका है. पिछले एक साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 235 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ है. यह अब तक निवेशकों को 25,642% का जबर्दस्त रिटर्न दे चुका है. यानी निवेशकों ने इससे तगड़ी कमाई की है.

ऑल टाइम हाई पर पहुंचा भाव

सोमवार को कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का भाव 7.55 फीसदी की तेजी के साथ 9,078 रुपये की नई ऊंचाई को छू गया. यह इसका ऑल टाइम हाई है. बाद में यह 6.78% उछल कर 9,010 रुपये पर बंद हुआ. एएमएससीआई (MSCI) ने अपने मानक सूचकांक में टाटा समूह की इस कंपनी को शामिल करने की बात कही है. इसके बाद से ही टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) में यह तेजी दर्ज की जा रही है. एडलवाइस अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टाटा एलेक्सी, जिंदल स्टील एंड पावर, वोल्टास, वरुण बेवरेजेज और एस्ट्रल को एमएससीआई स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है.

विशेषज्ञों का अनुमान… और आएगी तेजी

एनएसई पर 30 मार्च, 2021 को टाटा एलेक्सी का शेयर 2,688.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर था. यह अब 9,010 रुपये पर पहुंच गया है. 2022 में टाटा एलेक्सी का शेयर 52.88% बढ़ा है. पिछले एक महीने में इसका ग्रोथ 37.25% रहा है. 1999 में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर का भाव 35 रुपये पर था. 2014 में पहली बार इसका भाव 300 रुपये के पार पहुंचा. उसके बाद से ही शेयर बाजार में यह कंपनी सरपट दौड़ रही है. विशेषज्ञ इसमें और तेजी की संभावना जता रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

PM मोदी के रोड-शो में पहुंचा कर्नल सोफिया का परिवार: बहन ने कहा- इतने सालों से दबी हुई महिलाएं आज अपने आप पर बहुत गर्व फील कर रही हैं

Gujarat Desk

ભારતની બીજી સૌથી મોટી પ્રાઇવેટ સેક્ટરની બેંકે FD પર વધાર્યું ઇન્ટરેસ્ટ, હવે બેંક આપી રહી છે 7.25% નું જોરદાર ઇન્ટરેસ્ટ

Admin

गुजरात के मोडासा में AAP की किसान-पशुपालक महापंचायत: केजरीवाल बोले- ये अमीरों की सरकार है, ये अदाणी की सरकार है, सारे कॉन्ट्रैक्ट अदाणी को ही देते हैं

Gujarat Desk

अहमदाबाद विमान हादसे की साइट से मिला 800 ग्राम गोल्ड: 80 हजार कैश, पासपोर्ट-भगवद गीता; गृह मंत्री संघवी बोले- पीड़ितों को लौटाया जा रहा

Gujarat Desk

बिजनेस टाइकून सुनील मित्तल के छोटे भाई राजन मित्तल भी है अरबपति; उनका नेट वर्थ है…

Karnavati 24 News

4 यू-ट्यूबर युवकों को जालसाजों ने फंसाकर पोर्न फिल्म बनाई: इनमें से दो ने सुसाइड कर लिया, 2 ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को अर्जी दी – Gujarat News

Gujarat Desk