Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अहमदाबाद प्लेन हादसा- 251 DNA मैच: 245 शव परिजनों को सौंपे गए; विमान का मलबा शिफ्ट करते वक्त हादसा, प्लेन की टेल पेड़ में फंसी

Hindi NewsNationalAhmedabad Plane Crash Updates; Victims DNA Test | Air India Tragedy Photos

41 मिनट पहले

कॉपी लिंकफ्लाइट नंबर AI-171 ने 12 जून को दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हो गया। उस समय प्लेन 200 फीट की ऊंचाई पर था। - Dainik Bhaskar

फ्लाइट नंबर AI-171 ने 12 जून को दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हो गया। उस समय प्लेन 200 फीट की ऊंचाई पर था।

अहमदाबाद प्लेन हादसा में जान गंवाने वाले 251 मृतकों की डीएनए से पहचान हो चुकी है। 245 मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। यह जानकारी रविवार शाम अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने दी।

उन्होंने बताया कि 6 शव ऐसे परिवारों के हैं, जो ब्रिटेन के निवासी हैं। ये शव जल्द ही उनके परिवारों को सौंपे जाएंगे।

उधर, अहमदाबाद में विमान के मलबे को शिफ्ट करने के दौरान भी हादसा हो गया। ट्रक में ले रहा जा रहा प्लेन का पिछला हिस्सा एक पेड़ में फंस गया। इसके चलते शाहीबाग डफनाला से कैंप हनुमान मंदिर तक का रास्ता दो घंटे तक बंद करना पड़ा। पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग ने पेड़ की डालियां काटकर ट्रक को रवाना करवाया।

अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जाने वाला विमान 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 समेत 270 लोगों की मौत हो गई थी। प्लेन में सवार एक व्यक्ति की जान बच गई है।

विमान दुर्घटना में न केवल उसमें सवार लोगों की मौत हुई, बल्कि अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टरों की भी जान चली गई, क्योंकि विमान मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से टकराया था।

प्लेन का मलबा पेड़ से टकराने की 3 तस्वीरें…

प्लेन क्रैश के दौरान प्लेन का यह हिस्सा मेडिकल हॉस्टल पर जा गिरा था। इसे शिफ्ट करते वक्त ये पेड़ में फंस गया।

प्लेन क्रैश के दौरान प्लेन का यह हिस्सा मेडिकल हॉस्टल पर जा गिरा था। इसे शिफ्ट करते वक्त ये पेड़ में फंस गया।

शाहीबाग डफनाला इलाके से गुजरते वक्त मलबा पेड़ से टकरा गया था।

शाहीबाग डफनाला इलाके से गुजरते वक्त मलबा पेड़ से टकरा गया था।

करीब दो घंटे तक सड़क एक साइड से बंद रखी गई।

करीब दो घंटे तक सड़क एक साइड से बंद रखी गई।

प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हुआ था एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है।

पायलट ने मेडे कॉल किया था फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, विमान का आखिरी सिग्नल 190 मीटर (625 फीट) की ऊंचाई पर मिला, जो उड़ान भरने के तुरंत बाद था। भारत के सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने बताया कि विमान ने 12 जून की दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के बाद विमान ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को मेडे कॉल (इमरजेंसी मैसेज) भेजा, लेकिन इसके बाद कोई जवाब नहीं मिला।

DGCA के अनुसार, विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू सहित कुल 242 लोग सवार थे। पायलट के पास 8,200 घंटे और को-पायलट के पास 1,100 घंटे की उड़ान का अनुभव था।

हादसे के दौरान प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट से करीब 4 किमी दूर 200 फीट की ऊंचाई पर था।

हादसे के दौरान प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट से करीब 4 किमी दूर 200 फीट की ऊंचाई पर था।

एअर इंडिया के 3 अफसरों को हटाने का आदेश अहमदाबाद हादसे के बाद DGCA ने शनिवार को एअर इंडिया को 3 अफसरों को हटाने का आदेश दिया। इनमें डिविजिनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, क्रू शेड्यूलिंग करने वाली चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और क्रू शेड्यूलिंग की प्लॉनिंग से जुड़ी पायल अरोड़ा शामिल हैं।

तीनों अफसरों के खिलाफ यह कार्रवाई एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन को लेकर की गई। DGCA ने एअर इंडिया को तत्काल प्रभाव से इन्हें क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़े रोल से हटाने का आदेश दिया।

पहली बार क्रैश हुआ बोइंग 787 प्लेन बीबीसी के मुताबिक यह पहली बार है जब कोई बोइंग 787 विमान क्रैश हुआ है। इसे ड्रीमलाइनर के नाम से भी जाना जाता है। बोइंग ने इस मॉडल को 14 साल पहले लॉन्च किया गया था। बोइंग ने अप्रैल में ऐलान किया था कि ड्रीमलाइनर पर 100 करोड़ लोग यात्रा कर चुके हैं। इस दौरान बोइंग 787 ने 50 लाख उड़ानें भरी हैं।

2020 में एअर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन क्रैश हुआ था, 21 की मौत केरल के कोझिकोड में 7 अगस्त 2020 को एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया था। इसमें 21 यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 110 लोग घायल हुए थे। इसमें कोरोना के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारतीयों को लाया जा रहा था।

————————————–

अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…​​​​

1. देखिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश PHOTOS में, सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। (पूरा हादसा देखने के लिए क्लिक करें)

2. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से शवों को ले जाया जा रहा है। अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी होने के बाद ब्लड डोनेशन की अपील की है। (पल-पल की जानकारी के लिए क्लिक करें)

3. अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया:लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

4. भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें, कर्नाटक में खाई में गिरा अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं। (पढ़ने के लिए क्लिक करें)

5. विजय रूपाणी 3 दिन पहले लुधियाना से लौटे थे:उपचुनाव में प्रचार किया, तीन साल से पंजाब-चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे

अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में पंजाब BJP के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया। वह 3 साल से पंजाब और चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

500 करोड़ के पार RRR: दंगल से लेकर सुल्तान तक इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी की सबसे ज्यादा कमाई

Karnavati 24 News

वरुण धवन ने अक्षय कुमार के सम्मान में हेरा फेरी 3 को मना कर दिया।

Admin

New Zealand: ज्वालामुखी से निकल रही राख, हवाई पट्टी पर जमी मोटी परत, टोंगा में सहायता कार्यों में हो रही देरी

Karnavati 24 News

LIVE: यूक्रेन पर हमले का 40वां दिन: कीव के आसपास अब तक मिले 410 शव, रूसी सैनिकों पर बेवजह हत्या का आरोप

Karnavati 24 News

2 साल पहले राजकोट से गिरफ्तार 3 आतंकियों को उम्रकैद: अल-कायदा के लिए गुजरात में स्लीपर सेल बनाने की थी तैयारी, पहचान छिपाने मजदूरी कर रहे थे

Gujarat Desk

पुलिसकर्मी लापरवाही नहीं बरतते तो गोधराकांड रोका जा सकता था: हाईकोर्ट ने नौ रेलवे पुलिसकर्मियों को नौकरी से हटाने का फैसला बरकरार रखा

Gujarat Desk