Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

अयोध्या में राम भक्तों के बीच आज शाम प्रकट होंगे “आदिपुरुष “

हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म का दर्जा पा चुकी फिल्म “आदिपुरुष” का फर्स्ट लुक जारी हो चूका है। राम नगरी अयोध्या में राम भक्तो के बीच फिल्म का वीडियो टीज़र आज शाम जारी किया जाएगा। देश के कई शहरों जैसे चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ से तमाम पत्रकार इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए यहां अयोध्या पहुंच चुके हैं। आज शाम  को इस टीज़र का जनता के सामने प्रदर्शन करने का मुहूर्त भी निकल चुका है। कार्यक्रम सञ्चालन के लिए भव्य मंच का निर्माण भी पूरा हो चूका है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्म के नायक  प्रभास, नायिका कृति सेनन और निर्देशक ओम राउत आज सुबह मुंबई से अयोध्या पहुंच रहे हैं। शहर की आम जनता के लिए भी यह कार्यक्रम खुला रखा गया है।

फिल्म के निर्देशक ओम राउत का फिल्म को लेकर कहना है की  अभी तक भगवान् राम को लेकर जितने भी टीवी सीरियल या फिल्मे बनी है उन सभी में भगवान् राम को मर्यादा पुरुषोत्तम रूप में ही दिखाया गया है लेकिन फिल्म “आदिपुरुष” में जनता को भगवान् राम की कहानी उनके पराक्रमी रूप में देखने को मिलेगी। इस समय फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त ओम राउत आगे कहते हैं की उनकी फिल्म तय समय और गति से ही आगे बढ़ रही है। इस फिल्म को देखने का भारतीय सिनेमा और दर्शको के लिए  विस्मयकारी  होगा। उन्होंने भगवान् राम का जैसा पराक्रमी स्वरुप सोचा था फिल्म में वैसा ही रूप निकल कर आया है। फिल्म को आईमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाना है और इसके लिए अमेरिका स्थित आईमैक्स लैब में इसका काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। फिल्म का टीजर 2 अक्तूबर को अयोध्या में शाम 7 बजकर 11 मिनट पर जनता के सामने रिलीज किया जाएगा।  

संबंधित पोस्ट

गुजरात में सीजन की सबसे ज्यादा ठंड पड़ने की चेतावनी: उत्तर भारत से बर्फीली हवाएं चलने से राज्य में तापमान 5 डिग्री लुढ़का – Gujarat News

Gujarat Desk

मगरमच्छों से भरी विश्वामित्री नदी में बहे दो बच्चे: ओवरफ्लो कोजवे से गुजरते समय बाइक फिसली, माता-पिता को गांववालों ने बचाया – Gujarat News

Gujarat Desk

अहमदाबाद में Reel बनाने वक्त नहर में गिरी स्कॉर्पियो: दो दोस्तों के शव मिले, एक की तलाश जारी; किराए पर कार लेकर पहुंचे थे दोस्त

Gujarat Desk

गुजरात निकाय चुनाव में 10 नगरपालिकाओं पर BJP का कब्जा: धरमपुर नगरपालिका से कांग्रेस साफ, द्वारका में AAP ने भी दो वार्ड जीते – Gujarat News

Gujarat Desk

आमिर की दूसरी सबसे बड़ी फ्लॉप बनी लाल सिंह चड्ढा

Karnavati 24 News

10वीं-12वीं पास फर्जी डॉक्टर चला रहे थे क्लीनिक: एंटिबायोटिक इंजेक्शन सहित दवा का जखीरा मिला, महिला समेत दो गिरफ्तार – Gujarat News

Gujarat Desk