Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अमृतसर से मुंबई भेजा जा रहा था 1200 किलो गोमांस: वडोदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जांच, चिकन बताकर बुक किया गया पार्सल – Amritsar News

वडोदरा रेलवे स्टेशन पर जब्त किया गया गोमांस।

अमृतसर से मुंबई सेंट्रल भेजा जा रहा 1200 किलो गोमांस इनपुट के आधार पर वडोदरा रेलवे स्टेशन पर जब्त किया गया। यह पूरी कार्रवाई गुजरात के वडोदरा रेलवे पुलिस ने संयुक्त गौ रक्षा दल पंजाब और एफएसएल से पुष्टि के आधार पर की। जिसमें 16 पेटी गोमांस जब्त किया

.

यह बड़ी कार्रवाई तब शुरू हुई जब संयुक्त गौ रक्षा दल पंजाब के प्रमुख गुरप्रीत सिंह ने वडोदरा में सक्रिय नेहा पटेल को सूचना दी कि गोल्डन टेंपल ट्रेन के आखिरी डिब्बे में कई पेटियों में गोमांस भेजा जा रहा है।

इस सूचना पर नेहा पटेल ने तुरंत डी स्टाफ के कौशल गोंडालिया को सूचित किया। जिसके बाद 30 अप्रैल को टीम ने ट्रेन से 16 पेटी मांस जब्त किया।

पार्सल पर लिखा गया भेजने वाले व रिसीव करने वाले का नाम, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई है।

पार्सल पर लिखा गया भेजने वाले व रिसीव करने वाले का नाम, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई है।

20 मिनट की कोशिशें पर खुला दरवाजा

रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन के डिब्बे की जांच का निर्णय लिया, लेकिन डिब्बे का दरवाजा खुल नहीं पा रहा था। पुलिस टीम ने सख्त रुख अपनाया और कहा “दरवाजा खोलना ही होगा, पहले जांच होगी।” करीब 20 मिनट के प्रयासों के बाद दरवाज़ा खोला गया और उसमें रखे सारे बॉक्स बाहर निकाले गए। वहां से उठ रही बदबू से आशंका गहरा गया।

अमृतसर के विजय ने चिकन बता बुक किए पार्सल

केस को मजबूत करने के लिए आई फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) को सेंपल भेज गए। शनिवार आई रिपोर्ट में साफ किया गया है कि जब्त किया गया मांस गाय का था। इससे यह मामला धार्मिक भावना और कानून दोनों के लिहाज से गंभीर बन गया है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर निवासी विजय सिंह ने यह गोमांस की खेप मुंबई सेंट्रल निवासी जाफर शब्बीर को भेजी थी। इतना ही नहीं, विजय ने इस खेप को चिकन बता कर बुक किया था। इस मामले में अब कानूनी कार्रवाई और पूछताछ तेज कर दी गई है।

संबंधित पोस्ट

सोमनाथ पर पहले आक्रमण के हजार साल: PM मोदी ने लिखा- यह विध्वंस नहीं, भारत मां की करोड़ों संतानों के स्वाभिमान की गाथा

Gujarat Desk

कोटा में नीट स्टूडेंट ने फंदे पर लटककर जान दी: हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा था, 6 महीने पहले ही अहमदाबाद से आई थी – Kota News

Gujarat Desk

आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर पीएम मोदी: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर के 1,140 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे

Gujarat Desk

गुजरात ATS का दावा- 4 अलकायदा आतंकी गिरफ्तार: इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर देश विरोधी और भड़काऊ पोस्ट, सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थे

Gujarat Desk

11वीं क्लास की लड़की को स्कूल के पास से उठाया, इतने लड़कों ने किया गैंगरेप

Karnavati 24 News

बेटे ने माता-पिता को चाकू मार खुद को घायल किया: पिता की मौत, मां की हालत गंभीर; आर्थिक तंगी और घरेलू कलह बनी वारदात की वजह – Gujarat News

Gujarat Desk