Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट, 2 बच्चों सहित अब तक 5 मौत:दूल्हा तैयार हो रहा था तभी धमाका; घायलों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे CM

जोधपुर में शादी के घर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान तीन महिलाओं की मौत हो गई। गुरुवार को हुए इस हादसे में अब तक दो बच्चों सहित कुल 5 लोगों की जान चली गई है, जबकि 40 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। सभी का जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घायलों से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे हैं। सुबह जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को बचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसकी जांच होगी। आज सुबह सांसद हनुमान बेनीवाल भी घायलोंं से मिले थे।
वहीं, डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कच्छावा ने हादसे में गंभीर रुप से झुलसी तीन महिलाओं धापू कंवर, कंवरू और चंदन कंवर की आज हुई मौत की पुष्टि की है। इस भीषण हादसे में करीब 20 परिवारों के 60 से ज्यादा लोग झुलसे हैं। वहीं, दो घरों में शादियों की खुशियां मातम में बदल गई हैं। जब ब्लास्ट हुआ उस वक्त दूल्हा तैयार हो रहा था।
जोधपुर से करीब 110 किलोमीटर दूर शेरगढ़ तहसील के भूंगरा गांव में यह हादसा हुआ। यहां एक गांव में एक के बाद एक पांच सिलेंडर ब्लास्ट हुए और पूरा गांव दहल गया। जले हुए लोगों को जब जोधपुर के हॉस्पिटल लाया गया तो उन्हें देखकर हर कोई सिहर गया।
जिस समय हादसा हुआ उस दौरान दूल्हा सुरेंद्र सिंह और उसके परिवार के लोग बारात की तैयारी कर रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। बहनें इंतजार कर रही थीं कि कब उनका भाई शादी के फेरों के लिए रवाना होगा। पूरा गांव परिवार की खुशी में शामिल होने आया हुआ था।

संबंधित पोस्ट

કાર બેરીકેડ સાથે અથડાઈ ચેકપોસ્ટમાં ઘુસી જતા એક જીઆરડી જવાનનું મોત, એકને ઇજા

Admin

અમદાવાદ: CTM ઓવરબ્રિજ બન્યું સુસાઇડ પોઈન્ટ! ફરી એક યુવતીએ પડતું મૂક્યું, ઘટના CCTVમાં કેદ, 23 દિવસમાં ત્રીજો બનાવ

Admin

પાટણનાં મોતિશામાં જવેલર્સ-કરિયાણાની દુકાનમાંથી ચોરી કરનારા ત્રણ સહિત ચાર ઝડપાયા

Admin

बिहार: ट्रेन में लड़कियों से छेड़खानी के आरोप में दो जवान गिरफ्तार

Admin

વડોદરા- પથ્થરમારો બાદ 45 સામે નામ જોગ અને 500થી વધુના ટોળા સામે ફરીયાદ, 15 દિવસ પોલીસ રહેશે તૈનાત

Admin

फिल्मी तरीके में दिया बिजनेसमैन की हत्या को रूप !

Admin