Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सूरत में ट्रक के नीचे आकर युवक ने आत्महत्या की: ट्रक के करीब आने का ही कर रहा था इंतजार, 16 दिन में दूसरा मामला…VIDEO

सूरत26 दिन पहले

कॉपी लिंकसुसाइड की यह घटना एक शॉप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। - Dainik Bhaskar

सुसाइड की यह घटना एक शॉप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

गुजरात में ट्रक के नीचे आकर आत्महत्या करने के 16 दिन में 2 केस सामने आ चुके हैं। अहमदाबाद के बाद दूसरा मामला 14 जुलाई को सूरत में सामने आया है। पहले इसे हादसा बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि युवक हादसे का शिकार नहीं हुआ था, बल्कि उसने आत्महत्या की थी।

युवक की पहचान 31 साल के नीलेश वाघमाशी के रूप में हुई है। वह 14 जुलाई को सूरत में अपनी बहन के घर आया था। इसी दौरान कंगारू सर्कल के पास उसने ट्रक के नीचे आकर सुसाइड कर लिया।

इलाके के पुणे थाने की पुलिस ने मृतक नीलेश का मोबाइल जब्त कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।

युवक के सुसाइड को फोटो में देखें

सूरत के कंगारू सर्कल बाइक खड़ी कर वह किसी गाड़ी का इंतजार करता है।

सूरत के कंगारू सर्कल बाइक खड़ी कर वह किसी गाड़ी का इंतजार करता है।

कुछ मिनट बाद एक ट्रक आता है। नीलेश पीछे के पहिए में कूद जाता है।

कुछ मिनट बाद एक ट्रक आता है। नीलेश पीछे के पहिए में कूद जाता है।

नीलेश की मौके पर ही मौत जाती है।

नीलेश की मौके पर ही मौत जाती है।

CCTV फुटेज से हुआ आत्महत्या का खुलासा

पुलिस को छानबीन के दौरान एक CCTV फुटेज मिलता है। इसमें युवक खुद ही ट्रक के पहियों के नीचे आते दिख रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि युवक सड़क किनारे खड़ा था और जैसे ही ट्रक नजदीक आया तो झपटकर ट्रक के नीचे लेट गया। ट्रक का पिछला पहिया उसे रौंदते हुए निकल गया।

2 जुलाई: अहमदाबाद में भी ऐसा ही मामला सामने आया था

गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक युवक ने बुधववार को ट्रक के नीचे कूदकर सुसाइड कर लिया। युवक ट्रक के पास खड़े होकर उसके चलने का ही इंतजार कर रहा था। जैसे ही ट्रक आगे बढ़ा। उसके नीचे लेट गया और तीन-चार सेकेंड में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज आगे की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

युवक ट्रक के स्टार्ट होने का इंतजार करता है। फिर पहियों के नीचे सो जाता है।

युवक ट्रक के स्टार्ट होने का इंतजार करता है। फिर पहियों के नीचे सो जाता है।

ट्रक के कुचलने से युवक की तीन-चार सेकेंड्स में ही मौत हो जाती है।

ट्रक के कुचलने से युवक की तीन-चार सेकेंड्स में ही मौत हो जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…

इंदौर में एग्जाम से पहले छात्रा ने सुसाइड किया:पिता कमरे में पहुंचे तो फंदे पर लटका मिला शव

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा का नाम पलक पाठक (21) है। वह श्रद्धा सबूरी कॉलोनी की रहने वाली थी। शुक्रवार सुबह उसके पिता ने छात्रा का शव फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

Ruchi Soya FPO : रुचि सोया को SEBI ने दिया जोर का झटका, निवेशकों को मिला बोली वापस लेने का मौका

Karnavati 24 News

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- दिग्विजय को पागलपन के दौरे आते हैं

Admin

गुजरात में सरदार पटेल की 6 बीघा जमीन हड़पी: 3 दोषियों को 2 साल की जेल; धोखाधड़ी के खुलासे के 13 साल बाद फैसला

Gujarat Desk

इमरान खान के गढ़ में 5 सैनिकों की मौत पर बौखलाया पाकिस्तान, बोला- कड़ी निंदा करते हैं

Karnavati 24 News

इटली की ओर जा रही एक बड़ी नौका में लगी आग, 280 से अधिक लोगों को निकाला गया सुरक्षित

Karnavati 24 News