Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने एक बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा की वह आगामी लोकसभा चुनाव यानी की 2024 का चुनाव कन्नोज से लड़ेंगे। दरअसल कन्नौज में एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने ये उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि खाली बैठा हूं क्या करूंगा, चुनाव तो लड़ लूंगा। हमारा काम ही है चुनाव लड़ना है, जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। वैसे भी पार्टी है तय करेगी की चुनाव में क्या करना है। हमारी चुनावी रणनीति पार्टी की सहमति के आधार पर बनेगी।

गौरतलब है की  एक निजी शादी समारोह में पहुंचे सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कन्नौज में उन्होंने विकास कार्य कराएं हैं। इससे चुनाव भी लड़ेंगे। दरअसल गुरुवार को कन्नौज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना के बेटे यश चंद्रगुप्त का तिलक समारोह हुआ।

समारोह जीटी रोड एफएफडीसी के पास फार्म हाउस में हुआ था। समारोह में अखिलेश यादव भी बधाई देने पहुंचे। वहां उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धड़ाम हैं। सरकार के लोग खनन कर रहे हैं। गिरफ्तारी पर खुलेआम भाजपाई थाने से आरोपियों को छुड़ाकर ले जाते हैं।

संबंधित पोस्ट

लालू को ललकार सिन्हा ने सियासत में बनाई थी पहचान : पटना से मंत्री के तौर पर चुनाव लड़ने आए लालू ने गुजराल को पंजाब से बुलाया था

Karnavati 24 News

मानगढ़ धाम को मिलेगा राष्ट्रीय स्मारक का मान, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी एक नवम्बर को दे सकते हैं सौगात

Admin

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, पीएम मोदी ने की विपक्ष से खास अपील

Admin

अलीगढ :सीएम योगी 7 मई को करेंगे जनसभा, 45 मिनट का होगा सम्बोधन

‘राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ’ के शपथ ग्रहण समारोह में ‘चौधरी ईशान त्यागी’ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ ली

Admin

बिहार में बीजेपी ने शुरू की चुनाव की तैयारी !: 7 दिन में 6 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री करेंगे बिहार का दौरा, पार्टी करेगी 4 बड़ी रैलियां

Karnavati 24 News