Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

अलीगढ :सीएम योगी 7 मई को करेंगे जनसभा, 45 मिनट का होगा सम्बोधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 7 मई को नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव प्रचार के लिए अलीगढ पहुंचेंगे। सीएम योगी यहाँ के नुमाइश मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा को 45 मिनट तक सम्बोधित करेंगे। उससे पहले आज 6 मई को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एक कार्यकर्त्ता सम्मलेन में शामिल होंगे। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी कल  सुबह 10 :30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:05 मिनट पर धनीपुर एयरपोर्ट पर विशेष विमान के जरिए पहुंचेंगे। धनीपुर एयरपोर्ट से 11:20 पर नुमाइश मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। उसके बाद 11:25 से 12:10 तक नुमाइश मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धनीपुर एयरपोर्ट से गंतव्य को रवाना हो जाएंगे।

उससे पहले आज 6 मई को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह शहर में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। वे आज दोपहर तीन बजे से गायत्री पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।  भाजपा महानगर अध्यक्ष ने यह जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मलेन में शामिल होने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

दमन में सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी के जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया आयोजन

6 ડિસેમ્બરને કેન્દ્રીય મંત્રીએ ગણાવ્યો શૌર્ય દિવસ, રામ ભક્તોને આપી શુભકામના

Admin

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ये बजट ऐसा है…

Admin

શું હવે રશિયા-યૂક્રેન યુદ્ધમાં આવશે નવો વળાંક? બાઇડનની યૂક્રેનની મુલાકાત બાદ હવે જિનપિંગ જશે રશિયા

Admin

दिल्ली में जमकर बरसे राहुल गांधी, पर भाषण सुनकर भाजपा ने क्यों कहा ‘थैंक यू कांग्रेस’

Admin

ગુજરાત વિધાનસભાના નાયબ મુખ્ય દંડકશ્રી કૌશિકભાઈ વેકરીયાના અધ્યક્ષસ્થાને જિલ્લાના સિંચાઈના પ્રશ્નો બાબતે બેઠક યોજાઈ

Admin