Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

वेब सीरीज फॉर मोर शॉट्स 21 अक्टूबर को रिलीज होगी, बेसबरी से दर्शक कर रहे है इंतज़ार

वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के तीसरे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह शो 21 अक्टूबर को प्राइम वीडियो 52 पर स्ट्रीम किया जाएगा।

 वेब शो में एक बार फिर सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी और मानवी गगरू की दोस्ती और ड्रामा को दिखाया जाएगा। यह सीरीज ऐसे चार दोस्तों की कहानी है जिन्हें कोई पाबंदियां पसंद नहीं हैं। वे जीवन को अपनी शर्तों पर जीना चाहते हैं और बुरे समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहना चाहते हैं।
 सयानी, बानी, कीर्ति और मानवी के अलावा नए सीजन में और भी नए चेहरे नजर आएंगे। शो का पहला सीज़न जनवरी 2019 में रिलीज़ किया गया था, जबकि इसका दूसरा सीज़न अप्रैल 2020 में आया था। दोनों सीज़न में प्रत्येक में 10 एपिसोड थे। इसका निर्देशन जोइता पटपटिया ने किया है।
 बोल्ड, और बिंदास 4 दोस्तों की कहानी एक बार फिर वापस आ गई है। ड्रामा, दोस्ती और रोमांस से भरपूर वेब सीरीज है। दर्शक इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां से इसका दूसरा सीजन खत्म हुआ था।

संबंधित पोस्ट

ज्यादती का आरोपी गिरफ्तार: क्रेडिट कार्ड दिलाने के बहाने प्रेमजाल में फंसा युवती से दुष्कर्म किया, गर्भवती होने पर दवा खिला गर्भपात कराया

Admin

आतंकियों ने हरिद्वार के मंदिरों में भी रेकी की थी: सीसीटीवी फुटेज मिले, गुजरात ATS के हाथों पकड़े गए थे 3 ISIS आतंकी – Gujarat News

Gujarat Desk

दिन भर बाइक से घूम-घूमकर पीड़ितों से मिले थे मोदी: एक फोन पर कंपनी के मालिक ने कच्छ में बिस्किट के 10 लाख कार्टन भेजे

Gujarat Desk

मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की अपनी नई तस्वीर “कहाँ है नन्हा कपूर?” फैंस से पूछो।

Admin

अहमदाबाद प्लेन क्रैश, हरियाणा की महिला की मौत: बेटी से मिलने लंदन जा रही थीं, फ्लाइट उड़ने से पहले पिता से बोलीं- लौटने पर मिलने आउंगी – Kurukshetra News

Gujarat Desk

12 घंटों में बुझ पाई पेपर मिल में लगी आग: सूरत की जेबी ग्राफ मिल में लगी थी आग, फायर की 5 टीमें लगाई गईं – Gujarat News

Gujarat Desk