Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

लुधियाना के व्यक्ति से गुजरात में 14.71 करोड़ की ठगी: धोलेरां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निवेश का दावा, बोला- जमीन के दस्तावेज निकले फर्जी – Ludhiana News

लुधियाना में खन्ना के माता रानी मोहल्ला निवासी और रियल एस्टेट फर्म चलाने वाले गगनदीप सिंह ने लुधियाना के बसंत विहार, नूरवाला रोड निवासी राजिंदर कुमार उर्फ डॉक्टर पर 14.71 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। यह ठगी गुजरात के धोलेरां स्मार्ट सिटी प्रोज

.

गगनदीप सिंह ने पुलिस थाना दुगरी में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने आरोप लगाया कि साल 2018 से 2023 के बीच राजिंदर कुमार ने उन्हें और उनके निवेशकों को धोलेरां, जिला अहमदाबाद में कई जमीनों में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। राजिंदर ने दावा किया कि यह प्रोजेक्ट केंद्र और गुजरात सरकार द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा है।

धोलेरां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की तस्वीर।

धोलेरां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की तस्वीर।

वॉट्सऐप चैट और दस्तावेजों के माध्यम से दावों को प्रमाणित करने की गई कोशिश

गगनदीप सिंह के मुताबिक, राजिंदर ने निवेश की गई राशि पर 2 प्रतिशत मासिक रिटर्न और 6 प्रतिशत कमीशन का वादा किया। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जमीन के प्लॉट्स गैर-कृषि प्रमाणपत्र (Non-Agricultural Certificates), एनओसी, क्लियर टाइटल और रेरा (RERA) अप्रूवल के साथ आते हैं। वॉट्सऐप चैट और दस्तावेजों के माध्यम से इन दावों को प्रमाणित करने की कोशिश की गई।

राजिंदर कुमार की बातों पर भरोसा करते हुए उन्होंने न केवल अपनी पूंजी निवेश की, बल्कि अन्य निवेशकों से भी पैसे जुटाए। इन वर्षों में, उन्होंने आरोपी द्वारा दिए गए बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की और लुधियाना के विभिन्न स्थानों पर नकद भुगतान भी किया।

राजिंदर ने कई प्लॉट्स के लिए समझौते कराए, जिनका आकार 100 वर्ग गज से लेकर 21 हजार वर्ग गज तक था। एक समय पर, राजिंदर ने गगनदीप को “धोलेरां 365” नामक एक अन्य फर्म से भी परिचित कराया और प्रभावशाली समूहों से संबंध होने का दावा किया।

जमीन के दस्तावेज निकले फर्जी

गगनदीप सिंह ने कहा कि गुजरात राजस्व विभाग से दस्तावेजों की जांच कराने पर पता चला कि जमीन के दस्तावेज फर्जी थे और जमीनें निजी रियल एस्टेट कंपनियों के निदेशकों के नाम पर पंजीकृत थीं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि राजिंदर ने करोड़ों रुपए नकद और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से लिए, लेकिन केवल कुछ ही रजिस्ट्रियां दीं, जिनमें से अधिकांश फर्जी निकलीं।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि राजिंदर ने खुद को उनका बिजनेस पार्टनर बताते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार किए और राजनीतिक नेताओं और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर उन्हें डराने की कोशिश की।

जांच अधिकारी एएसआई अमोलक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय रिकॉर्ड और गुजरात में संपत्ति रजिस्ट्रियों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कुल 14.71 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है, जिसमें गगनदीप सिंह की व्यक्तिगत पूंजी और उनके निवेशकों का पैसा शामिल है।

गगनदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 467 (मूल्यवान सुरक्षा की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के लिए जालसाजी), और 471 (फर्जी दस्तावेजों का उपयोग) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

संबंधित पोस्ट

नानी ने जलते कचरे में फेंका था नवजात: गर्भपात कराने लड़की महाराष्ट्र से सूरत आई थी, प्रेमी ने खिलाई थीं गर्भपात की दवाई – Gujarat News

Gujarat Desk

सैफ अली खान ने भूत पुलिस की सिक्वल को किया कन्फर्म, जानिए क्या है किरदार…

Admin

“उत्तर कोरिया का लक्ष्य दुनिया की सबसे मजबूत परमाणु शक्ति है।”

Admin

પાંચ મહિનાની નીચી સપાટીએ પહોંચી શકે છે રિટેલ મોંઘવારી, જુલાઈ માટે છૂટક ફુગાવો 6.65 રહેવાની ધારણા

Karnavati 24 News

Ruchi Soya FPO : रुचि सोया को SEBI ने दिया जोर का झटका, निवेशकों को मिला बोली वापस लेने का मौका

Karnavati 24 News

ख्याति हॉस्पिटल कांड में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल: 105 लोगों के बयान दर्ज 34 बैंक अकाउंट की डिटेल ली, अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार – Gujarat News

Gujarat Desk