Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

राजस्थान भाजपा ने छोटे छोटे प्लान से बड़ा चुनाव जीतने की रणनीति बनाई

खेमेबाजी की सुर्खियों के बीच राजस्थान भाजपा ने विधानसभा चुनाव के एक्शन प्लान पर काम शुरू कर दिया है। बड़ी जीत के लिए भाजपा ने इस बार छोटे-छोटे प्लान बनाए हैं। माइक्रो मैनेजमेंट शुरू हो गया है।

एक-एक विधानसभा सीट के साथ एक-एक बूथ की मैपिंग चल रही है। सबसे ज्यादा फोकस ओवरऑल विधानसभा सीट के बजाय हर बूथ को मजबूत करने पर है। बूथ मैनेजमेंट के लिए करीब 10 लाख कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने के काम को पार्टी ने लगभग पूरा कर लिया है। अब इनके वैरिफिकेशन का काम चल रहा है। इन 10 लाख लोगों का एक ही मिशन रहेगा- वोटिंग के दिन हर मतदाता को बूथ तक लेकर आना। इसके लिए प्रत्येक 12 से 15 घरों पर एक सक्रिय कार्यकर्ता तैनात किया जा रहा है।
कमजोर सीटों के साथ-साथ कमजोर बूथों का अलग से कैटेगराइजेशन किया गया है, ताकि प्रत्येक बूथ पर किस तरह काम करना है इसकी क्लियरिटी रहे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन के स्तर पर ग्राउंड वर्किंग के साथ चुनाव मैदान में उतारे जाने वाले चेहरों का चयन करने के लिए सर्वे भी करवाए जा रहे हैं। सेंट्रल लीडरशिप की ओर से लगातार हो रहे सर्वे के रिजल्ट का प्रदेश नेतृत्व की वर्किंग से भी मैच कराया जाएगा, ताकि कहीं कोई गैप नहीं रहे।

संबंधित पोस्ट

અમદાવાદ જિલ્લા કલેકટરની અધ્યક્ષતામાં મહિલા અને બાળ વિકાસ વિભાગની મહિલાલક્ષી માળખાની તમામ સમિતિની બેઠકનું આયોજન

Admin

पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ाने पर कर रही है काम

Karnavati 24 News

બિહારઃ રાબડી દેવી બાદ હવે થઈ શકે છે લાલુ પ્રસાદ યાદવની પૂછપરછ

Karnavati 24 News

भाजपा हाईकमान ने सीएम धामी, स्पीकर ऋतु खंडूरी और अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को किया दिल्ली तलब।

Admin

વિપક્ષ ‘ડ્રગ્સ પકડાયું’ અને ‘ડ્રગ્સ પકડ્યું’ આ બંને વચ્ચેનો ભેદ સમજે, ડ્રગ્સની રાજનિતી બંધ કરો – સંઘવી

Karnavati 24 News

जगराओ पहुंचे मुख्य मंत्री भगवंत मान का पूर्व सैनिकों ने किया विरोध

Admin