Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ગુનો

फरीदाबाद: पार्क में एक महिला का निर्वस्त्र शव, गुप्तांग में डाला हुआ था लोहे का पाइप

सेक्टर सात ए ब्लॉक गुरुद्वारे के पीछे पार्क में एक महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गुप्तांग में लोहे का पाइप डाला हुआ था। महिला के गले पर निशान हैं। पुलिस का अनुमान है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर महिला की हत्या की गई। पहचान छिपाने के लिए महिला का चेहरा भी बिगाड़ने की कोशिश की गई। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। क्राइम ब्रांच की सभी टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं। महिला के दोनों हाथों की कलाइयों पर ओम गुदा हुआ है। वहीं उसके दाहिने हाथ अंग्रेजी में आरएम लिखा हुआ है। डीसीपी बल्लभगढ़ कुशलपाल राणा का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं।
जांच के दौरान महिला के कपड़े भी पार्क में ही पड़े मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई। फिर रात के अंधेरे में उसकी लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से यहां फेंक दिया गया। पुलिस अब आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों की मदद से भी सुराग ढूंढा जा रहा है। पुलिस ने शव का निरीक्षण कर संभावना जताई कि मरने वाली महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल के आसपास है। उसके दोनों हाथ पर ओम और आरएम गुदा हुआ है। महिला के हुलिए से लग रहा है कि वह किसी दूसरे राज्य की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई पता चल पाएगी।

संबंधित पोस्ट

જામનગર માં સસરાના આપઘાત બદલ પુત્રવધુ સામે ગુન્હો નોધાયો. .

Admin

મેંદરડા પોલીસે દાત્રાણા નાની ખોડીયાર સહિત ચાર જેટલા સ્થળોએથી પ્રોહીબિસન ગુના આચરતા ઈસમો ને પકડી પાડ્યા

Karnavati 24 News

 રિપેરિંગ માટે માંગ્યા 17 લાખ, ગુસ્સે થયેલા માલિકે કારને બોમ્બથી ઉડાવી દીધી

Karnavati 24 News

અમેરિકાની સ્કૂલમાં ફાયરિંગઃ 18 વર્ષના વિદ્યાર્થીએ ગોળી મારી, 19 બાળકો સહિત 21ની હત્યા કરી

Karnavati 24 News

સુરેન્દ્રનગર એ-ડિવિઝન પોલીસે લક્ષ્મીપરા વિસ્તારમાં નમકીન અને ફરસાણની દુકાનમાં ચોરીના આરોપીને ગણતરીના દિવસોમાં ઝડપી પાડયો

Karnavati 24 News

દિવાળી તહેવાર દરમ્યાન ભડકમોરા-સુલપડમાં જુગાર રમતા 9 જુગારીયાઓની ટાઉન પોલીસે ધરપકડ કરી

Admin