Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

विश्वकप – ईंडीया को हरा इंग्लैंड ने बनाई फाइनल में जगह

विश्वकप २०२२ में भारत की उम्मीदे एक बार फिर से टूट गयी है ,इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है जहां 13 नवंबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा. भारत की ओर से रखे गए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने 4 ओवर बाकी रहते बिना किसी नुकसान के 170 रन बनाए,इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद पर नाबाद 86 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंद पर 80 रन की पारी खेली। भारत के छह में से चार गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा की इकोनॉमी रेट से रन दिए।पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। इंग्लिश टीम को 169 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला है। टीम इंडिया के हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंद की पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। हार्दिक आखिरी गेंद पर हिटविकेट आउट हुए। उनके अलावा विराट कोहली ने 40 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। भारत ने आखिरी पांच ओवर में 68 रन बनाए। लेकिन बटलर और हेल्स के तूफ़ान ने भारत की उम्मीदे तोड़ दी ..

संबंधित पोस्ट

વર્લ્ડ ચેમ્પિયન કેપ્ટનનો ઓસ્ટ્રેલિયા સામે ખાસ રેકોર્ડ, રોહિતે ગુમાવી તક

Karnavati 24 News

आईपीएल सुरेश रैना की सीएसके में वापसी

Karnavati 24 News

धोनी से मिला, अब IPL में डेब्यू पर निगाह… 15वें सीजन के लिए रजिस्टर्ड भूटान के इकलौते क्रिकेटर का अगला ख्वाब

Karnavati 24 News

IPL में बटलर का उन्माद: ऑरेंज कैप की रेस में चौथा शतक जड़कर कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं बटलर

Karnavati 24 News

न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया श्रंखला में 1 से आगे

Admin

मोहम्मद शमी को गेंदबाजी करते देख धोनी ने कहा ‘वाह, वह अच्छा है’: ईशांत शर्मा

Admin