Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

फरीदाबाद: नगर निगम की जमीन पर महिला नशा तस्कर द्वारा अवैध कब्जा करके बनाए गए मकान को किया ध्वस्त

फरीदाबाद, 18 अक्टूबर।
नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन और फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्कर मम्मो के खिलाफ फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्कर मम्मो व उसके परिजनों द्वारा कलंदर कॉलोनी में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई इमारत को ध्वस्त कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि बल्लभगढ़ की कलंदर कॉलोनी में महिला नशा तस्कर मम्मो के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके द्वारा नशा तस्करी करके कमाई गई अवैध संपत्ति से नगर निगम की करीब 100 गज जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए गए 3 कमरों का मकान तथा 1 झुग्गी पर पीला पंजा चलाया। मम्मो के खिलाफ नशा तस्करी के 8 मुकदमे दर्ज हैं। मम्मो के पति का देहांत हो चुका है। उसका एक लड़का सलमान तथा एक लड़की शायना है। सलमान के खिलाफ नशा तस्करी तथा हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत 2 मुकदमे दर्ज हैं, वहीं शायना के खिलाफ नशा तस्करी का 1 मुकदमा दर्ज है। महिला आरोपी पिछले करीब 10 साल से यहां पर रह रही थी जिसने नशा तस्करी करके कमाई गई संपत्ति से धीरे-धीरे नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर के वहां पर कमरे बना लिए और इसमें नशा तस्करी का कारोबार करने लगी।
नगर निगम द्वारा महिला को कब्जा खाली करने के लिए दो बार नोटिस दिया गया था, जिसके पश्चात फरीदाबाद पुलिस तथा नगर निगम की टीम ने मिलकर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया था। जिला प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई के लिए एसडीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया गया। सिटी बल्लभगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान, चौकी इंचार्ज उमेश कुमार तथा उनकी टीम ने की देखरेख में इस कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया गया।

संबंधित पोस्ट

Guide away slot lady in red from Ra Demonstration Position by Greentube ᐈ 100 percent free Play RTP 96%

Discover Where you can Play casino Spin And Win login Boku Ports in the uk

Finest A real income Pokies 2026 Bien au Pokies For real Currency

Best Casinos Champagne $1 deposit on the internet the real deal Currency Commission 2026

Deceased otherwise Live dos Upto $ £ one thousand Bonus + a hundred 100 percent free Revolves

Black-jack Specialist deposit 5 get 100 free spins 2025 Monte Carlo Multihand Playing