Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ગુનો

कुल्हाड़ीयों के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल, हालत गंभीर, बलात्कारी को मध्य प्रदेश गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम।

ललितपुर उत्तरप्रदेश।

उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के पुलिस टीम पर उस वक्त हमला बोला गया है जब सदर कोतवाली में 3 महीने पहले नाबालिक लड़की के साथ हुए पोस्को एक्ट ओर बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस टीम सीमावर्ती राज्य मध्य प्रदेश टीकमगढ़ जनपद अंतर्गत खरगापुर के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली थी। जानकारी पर पुलिस नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश राज्य में गई थी। पोस्को एक्ट और बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जब उस जगह पर पहुंची तभी ललितपुर सदर कोतवाली पुलिस टीम पर रेपिस्ट आरोपी और उसके अन्य साथियों ने धार धार लोहे की कुल्हाड़ीयो से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।पुलिस पार्टी पर अचानक किए गए हमले में एक इंस्पेक्टर सहित करीब 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। जिसके बाद उन्हें टीकमगढ़ की अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। मध्य प्रदेश में जनपद पुलिस पर हुए इस हमले की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप जैसा माहौल देखा गया। आपको बता दें कि सदर कोतवाली में करीब 3 माह पूर्व नावालिगा पीड़िता की तहरीर पर पास्को एक्ट में बलात्कार का मामला पंजीकृत किया गया था। लेकिन उस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी वह फरार हो गया था। जिसको लेकर पुलिस लगातार विवेचना कर रही थी और विवेचना में पता चला था कि तथाकथित रेप का आरोपी समीपवर्ती मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जनपद अंतर्गत खरगापुर के आसपास कहीं मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गई थी।जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर की सदर कोतवाली में करीब 3 माह पूर्व नाबालिगा के साथ बलात्कार के जुर्म में 363 366 376 504 506 120 बी व पास्को एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया था। उक्त मामले में आरोपी का नाम राहुल सहरिया निवासी जनपद टीकमगढ़ थाना बल्देवगढ़ के अंतर्गत ग्राम कर्मासन बताया गया था। लेकिन मामला दर्ज होने के बाद आरोपी यहां से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस लगातार मामले की विवेचना कर रही थी। जिसमें पुलिस को सुराग लगा था कि आरोपी टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में मौजूद है। जिसके बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक राजेश कुमार और आरक्षक अश्विनी कुमार को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई थी । जिम्मेदारी मिलने के बाद उक्त दोनों ही पुलिसकर्मी तत्काल बल्देवगढ़ के लिए रवाना हो गए थे और बल्देवगढ़ पुलिस से संपर्क करने के बाद वह आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके स्थान पर पहुंच गए थे। लेकिन जब पुलिस पार्टी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंची तभी आरोपी ने अपने साथियों के साथ पुलिस पार्टी पर कुल्हाड़ियों से हमला बोल दिया जिसमें उप निरीक्षक राजेश कुमार और आरक्षक अश्विनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि अचानक किए गए हमले में राजेश का कान कट गया और वह खून से लथपथ हो गए। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में बल्देवगढ़ पुलिस ने इलाज के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वही पुलिस टीम पर किए गए हमले के बाद थाना टीकमगढ़ पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश तेज कर दिए हैं। जबकि पुलिस टीम पर हमला होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

संबंधित पोस्ट

મેઘરજ બેદી બ્લાસ્ટ : પતિએ કમરમાં ડિટોનેટર બેલ્ટ બાંધી પત્નિને ઉડાવી દીધી, પતિનું પણ મોત

Karnavati 24 News

પોલીસે માલણકા ગામ પાસેથી ઇંગ્લિશ દારૂની બોટલ સાથે એક ઈસમ ને ઝડપી પાડ્યો

ગરેજ ગામે વાછરડી આપવાની ના પાડતાં મહિલાને માર માર્યો !

Karnavati 24 News

નોઈડાના પબમાં ચાઈનીઝ સ્લીપર સેલે બેઠક યોજી : નેપાળ થઈને ચીનના નાગરિકોનો ભારતમાં પ્રવેશ, જરૂરી ડેટા એકત્રિત

Karnavati 24 News

જનેતાએ ઠંડા કલેજે નવજાત શિશુને રસ્તે રઝળતું મૂક્યું: RMCના ડેલમાંથી નવજાત શિશુનું મૃત ભ્રુણ મળી આવ્યું

Karnavati 24 News

ગાંધીનગરમાં દૂધની ચોરી કરતી ગેંગનો પર્દાફાશ . . . .

Admin