Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

प. बंगाल – ममता के मंत्रीमंडल में फेरबदल देखिये कौन बना मंत्री

वर्तमान में देश की राजनीती गरमाई हुई है इसी से जुडी हुई खबर आई ही ममता के मंत्री मंडल में बदलाव ..पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में बदलाव कर दिया है। तृणमूल मंत्रिमंडल में नौ सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा से टीएमसी में गए बाबुल सुप्रियो शामिल हैं। कोलकाता में नौ मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें बाबुल सुप्रियो, स्नेहासिस चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा, प्रदीप मजूमदार, ताजमुल हुसैन, सत्यजीत बर्मन शामिल हैं। बीरबाहा हांसदा और बिप्लब रॉय चौधरी ने स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के रूप में शपथ ली। दरअसल, सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में एसएससी घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से हटा दिया था। उनके उद्योग विभाग समेत कुछ अहम विभागों के पद रिक्त होने से यह विस्तार सह बदलाव किया गया है। टीएमसी ने कहा कि साल 2011 में टीएमसी के सत्ता में आने के बाद यह ममता सरकार का अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल है। 2021 में टीएमसी तीसरी बार बंगाल में सत्तारूढ़ हुई है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब ममता बनर्जी की सरकार शिक्षक भर्ती घोटाले में बुरी तरह घिरी है। राज्य के वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तारी के बाद मंत्रिमंडल से हटाया गया है।

संबंधित पोस्ट

ગુજરાત વિધાનસભા ચૂંટણી ૨૦૨૨ અંતર્ગત આમ આદમી પાર્ટી તરફથી પ્રથમ યાદી

Karnavati 24 News

Varavara Rao: चार साल बाद जेल से छूटेंगे वरवरा राव, भीमा-कोरेगांव हिंसा केस में ‘सुप्रीम’ राहत

Karnavati 24 News

હવે વાત ‘BJP Vs બધા’ બનવા જઈ રહી છે… મહેબૂબા મુફ્તીએ ભાજપ વિશે વિપક્ષને આપી ચેતવણી

Karnavati 24 News

दिल्ली में भाजपा की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा

Admin

दिल्ली शराब नीति मामले में केसीआर की बेटी से हुई पूछताछ, फिर तलब किया

Karnavati 24 News

बिहार के लोग अतुलनीय योगदान दे रहे हैं, पीएम मोदी ने राज्य दिवस पर कामना की

Karnavati 24 News