Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

धनबाद: ATM का कैश बॉक्स लेकर अपराधी फरार, 10 लाख से ज्यादा की चोरी का अनुमान..

अपराधियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि एटीएम मशीन का कैश बॉक्स उखाड़कर ले गए। घटना धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की है। जामाडोबा चौक के समीप बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन का कैश बॉक्स अपराधी अपने साथ ले गए। घटना सोमवार की देर शाम की है। इस मशीन में शनिवार को ही ईपीएस कंपनी ने साढे दस लाख रुपया डाला था।

इस चोरी को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। चोरी का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोग एटीएम में पैसा निकालने पहुंचे। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
एटीएम के कैश बॉक्स चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद नहीं हुए, क्योंकि लगभग 20 दिनों से सीसीटीवी कैमरा बेकार पड़ा है। चोरों को भी खराब सीसीटी कैमरे के संबंध में जानकारी होने की संभावना जाहिर की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जोडापोखर थाना प्रभारी राजबीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के इलाकों की सीसीटीवी जांच का आदेश दिया।बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम पुटकी रोड में है या इलाका सुनसान है। बैंक के बाद जंगल शुरू हो जाता है। इस एटीएम की सुरक्षा में कर्मी तैनात नहीं रहते। शटर भी आधा गिरा रहता । कम लोग ही इस एटीएम में पैसा निकालने पहुंचते हैं यही वजह है कि एटीएम अपराधियों के निशाने पर रहा।

संबंधित पोस्ट

ઓસ્ટ્રેલિયા બાદ કેનેડામાં હિંદુ મંદિરમાં તોડફોડ, દીવાલો પર લખાયા નફરતથી ભરેલા સૂત્રો

Admin

फरीदाबाद: अवैध हथियार सहित युवक को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Admin

भ्रष्टाचार में फंसे पूर्व डीएफओ किशन चंद की गिरफ्तारी को विजिलेंस ने डाला डेरा।

Admin

કેલિફોર્નિયામાં સામૂહિક ગોળીબાર; 10 લોકોના મોત પર અમેરિકાનો ધ્વજ અડધો ઝુકેલો રહેશે, રાષ્ટ્રપતિ જો બાઇડનનો આદેશ

Admin

વડોદરા: પાદરામાં ધો.9માં વિદ્યાર્થીનું બે મોટરસાઇકલ સવારોએ અપહરણ કર્યું, કેનાલમાં ફેંક્યો, બૂમો સાંભળી ખેડૂતે બચાવ્યો

Karnavati 24 News

VIDEO – સુરત – ચોરી કરતી કંજર ગેંગની મહિલાઓ પકડાઈ, ભીખ માંગવાના બહાને દુકાનમાં ઘુસી ચોરી કરતી હતી

Admin