Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Entertainment

ट्रेलर से गायब दीपिका की ‘भगवा बिकिनी’, विवादों से बचना चाहती हैं ‘पठान’

फिल्म ‘पठान’ की रिलीज से पहले ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर को देखने के बाद लगता है कि विवादित सीन हटा दिए गए हैं। ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका पादुकोण ने जो ‘भगवा बिकनी’ पहनी है, उसे अब ट्रेलर में नहीं दिखाया गया है। दीपिका पादुकोण सिर्फ येलो बिकिनी में नजर आ रही हैं।

फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने है। बादशाह ही नहीं जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने भी इस बार फैन्स का दिल जीत लिया है। ट्रेलर में डिंपल कपाड़िया का भी डैशिंग लुक देखने को मिल रहा है। इसके अलावा आशुतोष राणा भी दमदार एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?
जब फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हुआ तो ऑरेंज बिकिनी में दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ रोमांस करती नजर आईं। सबसे पहले मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका की ‘भगवा बिकनी’ पर आपत्ति जताई थी। मिश्रा ने निर्माताओं को धमकी दी थी कि फिल्म से आपत्तिजनक सीन अगर नहीं हटाए जाएंगे तो मध्य प्रदेश में फिल्म को रिलीज नहीं करने दिया जाएगा। उनके बाद कई लोगों ने विरोध शुरू किया था और इसें हिंदू संस्कृति का अपमान करार दिया था।

देश को बचाएंगे पठान!
शाहरुख खान पठान में फौजी हैं। वे आतंकवादी समूह के हमले से देश की रक्षा करेंगे। जॉन अब्राहम ने भारत पर हमला करने की योजना बनाई है। लेकिन किंग खान उनको इन इरादों को पूरा नहीं होने देंगे। अपने देश को आतंकी हमलों से बचाने के लिए शाहरुख अपना वनवास छोड़कर एक्शन मोड में आ जाते हैं और इस लड़ाई में पठान को दीपिका पादुकोण का साथ मिलता है। ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम के बीच की जबरदस्त लड़ाई कुछ ही सेकेंड में आपको रोमांच से भर देगी और शाहरुख का डायलॉग- पठान तो आएगा…साथ में पटाखे भी लाएगा…शाहरुख का किलर एक्शन के साथ-साथ उनका लुक, फिजीक्स और दीपिका के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है।’

संबंधित पोस्ट

अल्लू अर्जुन के फैन्स को मिलेगा सरप्राइज, इस दिन रिलीज होगा ‘पुष्पा 2’ का टीजर

Karnavati 24 News

विक्रमादित्य मोटवाने ने कहा, वह सेक्रेड गेम्स के लिए ‘फूल क्लोज़र’ चाहते थे, मानते हैं कि सीज़न 2 ‘थोड़ा जल्दी’ था 

Karnavati 24 News

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’

Karnavati 24 News

कृष्णा अभिषेक हिस्ट्री टीवी18 के शो OMG! ये मेरा इंडिया सीजन 9।

Admin

पार्टी में ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंची अजय-काजोल की बेटी कि यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- न बोलो

Admin

Sanjay Dutt Life: સંજય દત્તે પોતે ખુલાસો કર્યો આ રહસ્યનો, જ્યારે તેને આ વાતની જાણ થઈ ત્યારે તે મરવા માંગતો હતો

Admin