Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Entertainment

ट्रेलर से गायब दीपिका की ‘भगवा बिकिनी’, विवादों से बचना चाहती हैं ‘पठान’

फिल्म ‘पठान’ की रिलीज से पहले ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर को देखने के बाद लगता है कि विवादित सीन हटा दिए गए हैं। ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका पादुकोण ने जो ‘भगवा बिकनी’ पहनी है, उसे अब ट्रेलर में नहीं दिखाया गया है। दीपिका पादुकोण सिर्फ येलो बिकिनी में नजर आ रही हैं।

फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने है। बादशाह ही नहीं जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने भी इस बार फैन्स का दिल जीत लिया है। ट्रेलर में डिंपल कपाड़िया का भी डैशिंग लुक देखने को मिल रहा है। इसके अलावा आशुतोष राणा भी दमदार एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?
जब फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हुआ तो ऑरेंज बिकिनी में दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ रोमांस करती नजर आईं। सबसे पहले मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका की ‘भगवा बिकनी’ पर आपत्ति जताई थी। मिश्रा ने निर्माताओं को धमकी दी थी कि फिल्म से आपत्तिजनक सीन अगर नहीं हटाए जाएंगे तो मध्य प्रदेश में फिल्म को रिलीज नहीं करने दिया जाएगा। उनके बाद कई लोगों ने विरोध शुरू किया था और इसें हिंदू संस्कृति का अपमान करार दिया था।

देश को बचाएंगे पठान!
शाहरुख खान पठान में फौजी हैं। वे आतंकवादी समूह के हमले से देश की रक्षा करेंगे। जॉन अब्राहम ने भारत पर हमला करने की योजना बनाई है। लेकिन किंग खान उनको इन इरादों को पूरा नहीं होने देंगे। अपने देश को आतंकी हमलों से बचाने के लिए शाहरुख अपना वनवास छोड़कर एक्शन मोड में आ जाते हैं और इस लड़ाई में पठान को दीपिका पादुकोण का साथ मिलता है। ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम के बीच की जबरदस्त लड़ाई कुछ ही सेकेंड में आपको रोमांच से भर देगी और शाहरुख का डायलॉग- पठान तो आएगा…साथ में पटाखे भी लाएगा…शाहरुख का किलर एक्शन के साथ-साथ उनका लुक, फिजीक्स और दीपिका के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है।’

संबंधित पोस्ट

कार्तिक आर्यन-सारा अली खान ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर की चर्चा

Admin

नशे में धुत… काम के बहाने होटल में बुलाया, मशहूर कॉमेडियन ने किया महिला से रेप!

Karnavati 24 News

शादी पर बोलीं नेहा शर्मा, ‘लड़कियों की शादी तभी करनी चाहिए जब…’

Admin

‘नेपोटिज्म की लड़की…’ तिलमिलाईं जाह्नवी कपूर बोलीं- मेहनत करने के बाद भी…

Admin

Urfi Javed Mother: ઉર્ફી જાવેદની માતા તેની પુત્રીથી કંઈ ઓછી નથી, જીમના વીડિયોએ મચાવી ધૂમ!

Karnavati 24 News

कंगना रनौत का बदला सुर…वीडियो में कटाक्ष के लिए मांगी माफी, कहा- मेरे दुश्मन….

Karnavati 24 News