Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात में सड़क हादसा, 3 भाईयों समेत 5 की मौत: धोलेरा-भावनगर हाईवे पर स्कॉर्पियो-कार की आमने-सामने से हुई टक्कर – Gujarat News

भावनगर के रहने वाले तीनों भाई एक रिश्तेदार की शोक सभा से घर लौट रहे थे।

गुजरात के धोलेरा-भावनगर हाईवे पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो कारों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 3 भाईयों समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

.

धोलेरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भावनगर से आ रही कार और धोलेरा से भावनगर की ओर जा रही स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने से टक्कर हुई। दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं। सूचना मिलते ही धोलेरा पुलिस और 108 एंबुलेंस की दो टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। घायलों को भावनगर के अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

दोनों गाड़ियां इतनी तेज स्पीड में थीं कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।

दोनों गाड़ियां इतनी तेज स्पीड में थीं कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।

एक ही परिवार के तीन भाईयों की मौत इस हादसे में भावनगर में रहने वाले डोबरिया परिवार के तीन भाइयों और एक बेटे की मौत हो गई है। परिवार महुवा तालुका के मोटा खुंटवाड़ा गांव में रिश्तेदार की शोक सभा में गया था। यहां से परिवार अहमदाबाद लौट रहा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। स्कॉर्पियो कार में सवार लोग मूल रूप से भावनगर के महुवा तालुका के रहने वाले हैं, जबकि किआ कार में सवार लोग भावनगर के पालीताणा के रहने वाले हैं।

कार से टकराने के बाद स्कॉर्पियो सड़क से नीचे उतर गई।

कार से टकराने के बाद स्कॉर्पियो सड़क से नीचे उतर गई।

मृतकों के नाम…

1. गोरधनभाई गोबरभाई डोबरिया 2. अशोकभाई गोबरभाई डोबरिया 3. गौरवभाई गोबरभाई डोबरिया 4. तीर्थ गौरवभाई डोबरिया 5. दिशाबेन किरीटभाई प्रभातानी

संबंधित पोस्ट

यूक्रेनवासियों के लिए रूस युद्ध ‘दु:स्वप्न से कम’ नहीं है: रेडक्रॉस

Karnavati 24 News

गुजरात में जलता ट्रक 10 किमी तक दौड़ाता रहा ड्राइवर: हाईटेंशन वायर की चपेट में लगी आग, सुनते ही चालक ट्रक लेकर भाग निकला – Gujarat News

Gujarat Desk

वायब्रंट गुजरात सौराष्ट्र रीजनल समिट की शुरुआत करने पहुंचे पीएम: राजकोट में जीआईडीसी के मेडिकल डिवाइस पार्क का भी उद्घाटन करेंगे

Gujarat Desk

दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर ढाई लाख ठगे: 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का डर दिखाकर 24 घंटे किया डिजिटल अरेस्ट, दो गिरफ्तार – Gujarat News

Gujarat Desk

आखिर भारत के खिलाफ एक साथ सभी ने क्यों किया पाकिस्तान का समर्थन? क्या राष्ट्रविरोधी ताकतों की साजिश

Karnavati 24 News

मामाजी की शादी में शामिल हुए पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) और रवि किशन।

Admin