Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गांधीनगर में नशे में धुत कार-चालक ने 4 को रौंदा: चारों की मौके पर ही मौत, तीन की हालत गंभीर; घटना का VIDEO देखें

गांधीनगर19 दिन पहले

कॉपी लिंकगांधीनगर के रांदेसन इलाके में शुक्रवार सुबह हादसा हुआ। - Dainik Bhaskar

गांधीनगर के रांदेसन इलाके में शुक्रवार सुबह हादसा हुआ।

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में शुक्रवार सुबह नशे में धुत कार चालक ने 7 लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला समेत 4 राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गई है और 3 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि कार चालक नशे में था।

हादसा रांदेसन के भाईजीपुरा से सिटीप्लस जाने वाली सर्विस रोड पर हुआ। हादसे का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक टाटा सफारी कार चालक फुल स्पीड में सड़क पर चल रहे लोगों और वाहन चालकों को टक्कर मार देता है। एक स्कूटी करीब 20 से 25 मीटर तक घिसट जाती है।

हादसे को फुटेज में देखिए…

फुल स्पीड में आ रही कार ने पहले स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर।

फुल स्पीड में आ रही कार ने पहले स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर।

​​​​​​

कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला उछलकर कार की बोनट पर फंस गई थी।

कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला उछलकर कार की बोनट पर फंस गई थी।

कार की टक्कर से करीब 50 मीटर तक घिसटती हुई आई स्कूटी बुजुर्गों से टकराई।

कार की टक्कर से करीब 50 मीटर तक घिसटती हुई आई स्कूटी बुजुर्गों से टकराई।

कार मालिक से भी हो रही है पूछताछ पुलिस मे मिली जानकारी के मुताबिक, GJ 18 EE 7887 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली यह सफारी कार हितेश विनुभाई पटेल के नाम पर पंजीकृत है। लेकिन हादसे के दौरान गाड़ी कोई और शख्स चला रहा था। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस हितेश से भी पूछताछ कर रही है।

सुबह से ही नशे में चला रहा था कार वहीं, कार चालक की पहचान हितेश पटेल के रूप में हुई है। वह गांधीनगर जिले के पोर गांव का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि वह सुबह से ही नशे में गाड़ी चला रहा था। उसने सर्विस रोड पर सौ से भी ज्यादा की स्पीड से कार भगा रहा था। इस दौरान उसने तीन-चार बार एक्सीडेंट किए। इसके बावजूद कार स्पीड से ही भगाता रहा।

हादसे के बाद की 3 तस्वीरें देखें…

हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई।

हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

————————————

सड़क हादसे की ये खबर भी पढ़ें…

टेंपो से कुचलकर दरोगा की पत्नी की मौत:5 महिलाओं को रौंदा, इटावा में मॉर्निग वॉक से लौट रही थीं

इटावा में शुक्रवार सुबह टेंपो ने 5 महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में लखनऊ में तैनात दरोगा की पत्नी की मौत हो गई, जबकि 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी महिलाएं सुबह टहलने के लिए निकली थीं। हादसा होते ही टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

सुर्खियां बटोर रही ऐश्वर्या की पीएस1 हिंदी के ट्रीजर को लेकर इस वजह से चर्चा बढी

Karnavati 24 News

मौसम विभाग का पहला अनुमान: लगातार चौथे साल सामान्य रहेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून, उत्तर भारत में होगी औसत से ज्यादा बारिश

Karnavati 24 News

Russia Ukraine News: यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा, हम काम करना जारी रखेंगे

Karnavati 24 News

सूरत में फिर पकड़ाई 5 करोड़ की व्हेल की उल्टी: तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन में 10 करोड़ रुपए से अधिक की एंबरग्रीस जब्त हो चुकी – Gujarat News

Gujarat Desk

सूरत में पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप: खुद को पुलिसकर्मी बता घर में घुसे थे दो बदमाश, 30 हजार लूटे; दोनों आरोपी पकड़ाए – Gujarat News

Gujarat Desk

कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटे समेत 4 की मौत: 3 घायल, अयोध्या से गुजरात जा रहे थे; राजगढ़ में ड्राइवर को झपकी आई थी – sarangpur (rajgarh) News

Gujarat Desk