Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ગુનો

कोटा में कोचिंग कर रहे दो छात्रों की डूबने से हुई मौत

कोटा में आई आई टी और NEET की कोचिंग कर रहे दो छात्रों की कुंड में डूबने से मौत हो गई। दोनों अपने एक और दोस्त के साथ घूमने गए थे। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों पानी में डूब गए। मामला कोटा इलाके के आरके पुरम थाना इलाके  का है।

पुलिस के अनुसार कोटा में कोचिंग कर रहे तीन स्टूडेंट नैतिक(17), रवि (20) और मयंक (17) गुरुवार शाम 4 बजे को गेपरनाथ घूमने गए थे। तीनों गेपरनाथ में नीचे 25 फीट गहरे कुंड में उतर गए। थोड़ी देर में नैतिक डूबने लगा तो रवि उसे बचाने के लिए गया। दोनों को डूबता देखकर मंयक ने बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सका। बाहर निकलकर मंयक हॉस्टल पहुंचा और वार्डन को घटना के बारे में बताया।
वार्डन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रात होने से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया। शुक्रवार सुबह पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने कुंड से दोनों स्टूडेंट के शवों को बाहर निकाला।
नगर निगम के गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि कुंड काफी खतरनाक है। इसमें कहीं गहराई 10 फ़ीट तो कहीं 25 फ़ीट तक है। दोनों लाशों को आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। पास में एक चट्टान से सिगरेट का पैकेट भी मिला था।
विष्णु ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10:45 बजे सूचना मिली थी, लेकिन रात में वहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन संभव नहीं है। सुबह जल्दी टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।
तीनों स्टूडेंट दोस्त थे। कोटा में अलग-अलग हॉस्टल में रहते थे। नैतिक और रवि के हॉस्टल राजीव गांधी नगर में है। वहीं, मयंक का हॉस्टल इंद्र विहार इलाके में है। पुलिस ने बताया कि नैतिक मध्य प्रदेश के सागर देवरी का रहने वाला था। वहीं, रवि बिहार का रहने वाला था। सूचना मिलने पर दोनों स्टूडेंट के परिजन भी कोटा पहुंच गए। घटना में प्रत्यक्षदर्शी मयंक से पुलिस जानकारी जुटा रही है।

संबंधित पोस्ट

यूपी के आगरा में चलती कार में युवती से छेड़छाड़, शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पकड़ा,

Admin

દેવાયત ખવડ મામલે મયુરસિંહના પરીવારજનોએ ધરપકડ ના થાય તો આંદોલન કરવાની આપી ચીમકી

Admin

પુત્રએ પ્રેમલગ્ન કર્યાનો બદલો પિતાની હત્યા!!

Karnavati 24 News

જામનગર નજીકના દરેડ ગામે માતાના ઠપકાથી લાગી આવતા પરપ્રાંતિય યુવાનનો આપઘાત

Karnavati 24 News

abc

Karnavati 24 News

પ્રેમ પ્રકરણની જાણ થતાં સગા ભાઈએ જ બહેનને છરીના ઘા ઝીંકી ઉતારી મોતને ઘાટ

Admin