Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का निधन

आज़द भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का शनिवार तड़के 106 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्याम शरण नेगी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के रहने वाले थे और हाल ही में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने डाक मत के जरिए अपने मत का प्रयोग किया था। गौरतलब है कि 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है, उससे पहले ही श्याम सरन नेगी का निधन हो गया। कन्नौर जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी काफी समय से अस्वस्थ थे। किन्नौर के जिला कलेक्टर आबिद हुसैन ने कहा है कि जिला प्रशासन उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहा है और उन्हें सम्मान पूर्वक अंतिम विदाई देने की तैयारी की जा रही है।
स्वतंत्र भारत के पहले वोटर के रूप में पहचाने जाने वाले श्याम सरन नेगी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया है। गौरतलब है कि श्याम सरन नेगी को चुनाव आयोग ने भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए ब्रांड एम्बेसेडर बनाया था। आपको बता दें कि श्याम सरन नेगी प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक थे और बीते विधानसभा चुनाव में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की काफी तारीफ भी की थी।

संबंधित पोस्ट

हसीना से पीएम मोदी की अपील, बांग्लादेश के साथ कुशियारा जल बंटवारा समझौता

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से एसपी की डिंपल के सामने BJP के रघुराज शाक्य।

Admin

राजस्थान में अंग्रेजी माध्यम के संविदा कैडर शिक्षक भर्ती मामला

Admin

વડાપ્રધાન મોદીની વર્ચ્યુઅલ ઉપસ્થિતિમાં કેન્દ્ર સરકારના રેલવે, પોસ્ટ, બેક, આયકર, ઉધોગ વિભાગમાં મળી સૌરાષ્ટ્ર વાસીઓને રોજગારી

Admin

‘નહેરુ’ અટક પર રાજનીતિ: ભાજપે કર્યો પલટવાર, કહ્યું- જો પ્રિયંકા વાડ્રાના પુત્ર રેહાન રાજીવ ગાંધી છે તો…

Admin

अल्बनीस ने भारत में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए प्रधान मंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

Karnavati 24 News