Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का निधन

आज़द भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का शनिवार तड़के 106 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्याम शरण नेगी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के रहने वाले थे और हाल ही में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने डाक मत के जरिए अपने मत का प्रयोग किया था। गौरतलब है कि 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है, उससे पहले ही श्याम सरन नेगी का निधन हो गया। कन्नौर जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी काफी समय से अस्वस्थ थे। किन्नौर के जिला कलेक्टर आबिद हुसैन ने कहा है कि जिला प्रशासन उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहा है और उन्हें सम्मान पूर्वक अंतिम विदाई देने की तैयारी की जा रही है।
स्वतंत्र भारत के पहले वोटर के रूप में पहचाने जाने वाले श्याम सरन नेगी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया है। गौरतलब है कि श्याम सरन नेगी को चुनाव आयोग ने भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए ब्रांड एम्बेसेडर बनाया था। आपको बता दें कि श्याम सरन नेगी प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक थे और बीते विधानसभा चुनाव में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की काफी तारीफ भी की थी।

संबंधित पोस्ट

महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- एकनाथ शिंदे बाल ठाकरे की विरासत को आगे बढ़ाएंगे

Admin

प्रियंका गांधी : सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी को भी हुआ कोरोना संक्रमण, किया होम क्वारेंटाइन

Karnavati 24 News

‘मैं भी बीफ खाता हूं… मेघालय की यही लाइफस्टाइल है’: चुनाव से पहले बोले राज्य बीजेपी अध्यक्ष

Admin

द्रौपदी मुर्मू “भारत के बहुत बुरे दर्शन का प्रतिनिधित्व करती हैं”: कांग्रेस नेता

Karnavati 24 News

યુવાનોને ફસાવવાના મામલે પહેલા પોતાની જાતને સુધારે મદની: મુખ્તાર અબ્બાસ નકવી

Admin

मध्यप्रदेश में चुनाव को लेके दो दिवसीय कार्यकारीणी की बैठक- क्यां होगी चुनावी रणनिती

Admin