Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

PM मोदी आज गुजरात की हर गली में चुनावी प्रचार कर रहे हैं: CM गहलोत

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर चल रहा है. भाजपा-कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता चुनावी जनसभा को संबोधित कर वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोरबी केबल ब्रिज हादसे को लेकर बयान दिया है. सीएम गहलोत ने कहा कि गुजरात की जनता एक मौका कांग्रेस को देकर देखे तभी दोनों के शासन में अंतर पता चल जाएगा.

गुजरात के नर्मदा जिला में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि PM गुजरात की हर गली में प्रचार कर रहे हैं, यह स्थिति इसलिए उत्पन्न हुई क्योंकि BJP ने राज्य के लिए काम नहीं किया. मोरबी में 135 लोगों की मृत्यु हुई इसकी जांच नहीं हुई. यदि आप हमें वोट देते हैं, तो BJP आत्मनिरीक्षण करने पर मजबूर हो जाएगी.

इसके अलावा सीएम गहलोत ने कहा कि मोरबी हादसे में हमने मांग की कि कमीशन द्वारा जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आए. लोगों को सजा होगी तो भविष्य में कोई ऐसी गलती नहीं करेगा. मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लिया, सरकार को लताड़ लगाई पर इन्हें लताड़ से भी फर्क नहीं पड़ता.

संबंधित पोस्ट

બોર્ડર વિલેજના ગામોની વસ્તીને નાસિક મહારાષ્ટ્ર તરફ જવા- આવવા માટે આશરે 20 કિમીનો ઘટાડો થયો.

Admin

अमित शाह आज पटना में, बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक को संबोधित करेंगे

Karnavati 24 News

फिल्मों के जरिए देश का असली इतिहास बता रहे बीजेपी सांसद रवि कृष्णन ने कहा

Karnavati 24 News

बीकानेर – विधायक के नेतृत्व में प्रधान सहित सरपंच पहुंचे सम्भागीय आयुक्त के पास

Admin

PM મોદીએ ઓસ્ટ્રેલિયામાં મંદિરો પર હુમલાનો મુદ્દો અલ્બેનીઝ સામે ઉઠાવ્યો, જાણો શું કહ્યું

Karnavati 24 News

लोकसभा में हेट्रीक लगाने के लिए बीजेपी की तैयारी, देश के आदिवासी वोटर्स का अहम रोल, 2019 में क्यां था सिनारीयो

Admin